ममता को रास नहीं आ रहा राज्यपाल का दौरा, हिंसा प्रभावित इलाकों में ना जाने की दी नसीहत

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कूचबिहार में चुनाव बाद हुई हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों का आज दौरा करेंगे। वह बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से कोलकाता से रवाना होंगे और कूच बिहार में सीतल कूची और हिंसा प्रभावित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से मिलेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनका यह दौरान रास नहीं आ रहा है।

ममता ने राज्यपाल पर लगाए कई आराेप
ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्यपाल को पत्र लिखकर दावा किया कि संबंधित कदम क्षेत्रों के दौरे के मामले में उनके पूर्ववर्ती राज्यपालों द्वारा अपनाए गए दीर्घकालिक प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। बनर्जी ने अपने पत्र में यह भी आरोप लगाया कि धनखड़ राज्य सरकार के अधिकारियों से सीधे बात कर रहे हैं और उन्हें आदेश दे रहे हैं, जबकि उन्होंने पूर्व में उनसे ऐसा न करने का आग्रह भी किया था।

ममता ने इस दौरे को बताया नियमों का उल्लंघन
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि मुझे सोशल मीडिया से पता चला कि आप 13 मई को एकतरफा ढंग से कूचबिहार जा रहे हैं, दुखद, मुझे लगता है कि यह पिछले कई दशकों से चले आ रहे दीर्घकालिक नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि इसलिए, मैं उम्मीद करूंगी कि आप प्रोटोकॉल के भली-भांति स्थापित नियमों का पालन करेंगे, और क्षेत्रों के दौरों के संबंध में मनमाने फैसलों से बचेंगे।

राज्यपाल ने खुद दी थी इस दौरे की जानकारी
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के गृह विभाग की प्रोटोकॉल नियमावली का संदर्भ दिया जिनके अनुसार राज्यपाल के दौरों को सरकार से आदेश लेने के बाद राज्यपाल के सचिव द्वारा अंतिम रूप दिया जाता है। राज्यपाल ने कहा था कि वह कूचबिहार जिले में चुनाव बाद हुई हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों का 13 मई को दौरा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दौरे के लिए राज्य सरकार से प्रबंध करने के लिए कहे जाने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!