ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण की रोकथाम के लिये हो पुख्ता प्रबंध

ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री एवं कोविड के लिये जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये सभी एहतियाती उपाय किए जाएँ। ग्रामीण क्षेत्र में किल कोरोना-3 अभियान के तहत घर-घर सर्वेक्षण का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से करें। ऊर्जा मंत्री तोमर ने सोमवार को विकासखण्ड भितरवार, घाटीगाँव की क्राइसेस मैनेजमेंट समिति की बैठक वर्चुअली करते हुए यह निर्देश दिए।  

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भितरवार एवं घाटीगाँव में क्राइसेस मैनेजमेंट के लिये गठित समिति के सदस्यों से चर्चा की और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उनके साथ सीईओ जिला पंचायत किशोर कान्याल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बैठक में निर्देश दिए हैं कि जिन गाँवों में कोविड संक्रमित लोग मिल रहे हैं उनमें विशेष ध्यान दिया जाए। ऐसे सभी गाँवों में ग्रामीणों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया जाए। ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना जनता कर्फ्यू के तहत जो प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं उसका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीण क्षेत्र में कोविड से संक्रमित लोगों की सेम्पलिंग कर उन्हें आइसोलेशन सेंटर तक पहुँचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। इसके लिये आवश्यकता हो तो वाहन किराए पर लिए जाएँ। 

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कोविड की समीक्षा के दौरान यह भी निर्देशित किया है कि जिले की हर जनपद पंचायत को एक – एक एम्बूलेंस भी उपलब्ध कराई जाए। संक्रमण की रोकथाम के साथ-साथ वैक्सीनेशन का कार्य भी पूरी गति के साथ चलाया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड गाइडलाइन के अनुसार विवाह एवं अन्य समारोह पूर्णत: प्रतिबंधित किए जाएँ। इसके साथ ही अंत्येष्टि के समय भी शासन गाइडलाइन का पालन हो यह सुनिश्चित किया जाए। 

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र हितग्राहियों को जो पाँच माह का नि:शुल्क खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है उसका वितरण तत्परता से किया जाए। सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध हो इस पर विशेष निगरानी रखी जाए। 
 

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!