सोने के वायदा भाव में तेजी, चांदी के भाव भी बढ़े

नई दिल्ली।

सोने एवं चांदी के वायदा दाम में आज सोमवार को तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:39 बजे जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने की कीमत 139 रुपए यानी 0.29 फीसद की तेजी के साथ 47,890 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं बीते सत्र की बात की जाए तो जून कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 47,751 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था। अगस्त, 2021 में डिलिवरी वाले सोने की कीमत 137 रुपए यानी 0.28 फीसद की तेजी के साथ 48,270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। बीते सत्र में अगस्त कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 48,133 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

घरेलू बाजार में चांदी का भाव

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज चांदी के भाव की बात जाए तो सुबह 10:39 बजे जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी का भाव 825 रुपए यानी 1.15 फीसद की तेजी के साथ 72,254 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। बीते सत्र में जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी का भाव 71,429 रुपए प्रति किलोग्राम पर रहा था। सितंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी का भाव में 876 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

वैश्विक बाजार में सोने व चांदी का भाव

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक कॉमेक्स पर जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 4.10 डॉलर यानी 0.22 फीसद की तेजी के साथ 1,835.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोने का दाम 6.35 डॉलर यानी 0.35 फीसद की तेजी के साथ 1,837.59 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। साथ ही चांदी के भाव की बात की जाए तो वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत 0.39 डॉलर यानी 1.43 फीसद की तेजी के साथ 27.87 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। स्पॉट मार्केट में चांदी का भाव 0.36 डॉलर यानी 1.31 फीसद की तेजी के साथ 27.81 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। सराफा बाजार से जुले विश्लेषकों के अनुसार वैश्विक स्तर पर मांग बढ़ने से सोने-चांदी के भावों में तेजी देखने को मिली।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!