मैं बुलडोजर लेकर आऊं क्या गुमटी हटाने:मालिनी गौड़, शराब ठेकेदार ने तुरंत हटाई गुमटी

पार्श्वनाथ नगर, अलंकार पैलेस, देवेन्द्र नगर और आसपास की कॉलोनी के रहवासियों द्वारा पिछले लगभग 15 दिनों से किए जा रहे शराब दुकान हटाने के प्रदर्शन को मंगलवार दोपहर को सफलता मिल गई। असल में महापौर मालिनी गौड़ ने शराब ठेकेदार को फोन करके हड़काया कि गुमटी शाम तक हट जानी चाहिए। ठेकेदार ने उन्हें जवाब दिया कि कुछ दिन बाद हट जाएगी। इस पर मेयर नाराज हो गईं और उसे कह दिया कि अगर गुमटी नहीं हट रही है तो क्या मैं बुलडोजर लेकर आऊं गुमटी हटाने। इसके बाद ठेकेदार ने मंगलवार को दोपहर में ही अपना सामान और गुमटी हटा ली। 
शराब दुकान का विरोध कर रहे रहवासियों ने रविवार को पूर्व आईडीए अध्यक्ष मधु वर्मा और भाजपा के नगर उपाध्यक्ष बबलू शर्मा के आश्वासन पर अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया था और घर लौट गए थे। वर्मा ने उन्हें आश्वस्त किया था कि ठेकेदार यहां पर दुकान नहीं खोलेगा उसे बोल दिया गया है आप निश्चिंत रहें। इसके बाद जैसे ही रहवासी अपना प्रदर्शन खतम कर घर लौटे तो रात को ही ठेकेदार ने एक फ्री और बोर्ड के साथ कुछ सामान गुमटी में रखवा दिया।

फटकार के बाद ठेकेदार से हटाई गुमटी।

इसकी जानकारी लगने पर रात को ही रहवासियाें ने एक बार फिर अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। रहवासियों प्रदीप उपाध्याय, संदीप शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मोनू रावत, अमित श्रीवास्तव, जेपी झोनवाल, आशुतोष तिवारी, गोपाल पाराशर, सुधीर पाठक का कहना था कि मंत्री और क्षेत्रीय विधायक जीतू पटवारी और पूर्व आईडीए अध्यक्ष मधु वर्मा के कहने पर भी शराब ठेकेदार के ऊपर कोई असर नहीं पड़ रहा है। ऐसे में हमें ही उसके खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ेगा।

रहवासियों के फिर प्रदर्शन शुरू किए जाने जाने की जानकारी महापौर गौड़ को लगी तो उन्होंने फोन पर शराब ठेकेदार को काफी हड़काया। इसके बाद दोपहर में ही शराब ठेकेदार अपना सामान लेकर वहां से रवाना हो गया। असल में शराब ठेकेदार जिस जगह पर गुमटी लगाकर दुकान खोलना चाहता था वह जगह सिटी फॉरेस्ट की थी। ऐसे में यहां से पहले ही निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए खंबाती के फार्म हाऊस हटाए थे।

अब इस जगह से गुमटी हटाए जाने के बाद रहवासियों ने राहत की सांस ली है। दोपहर में भी ठेकेदार दुकान हटाने पहुंचा था तो उस दौरान रहवासियों में अनुराग दुबे, नेहा जैन, सीमा जैन, रविकांत जैन, रवि धनोतिया आदि मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!