कोरोना संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों से बातचीत,कहा- दूसरी लहर से सही ढंग से लड़ रहा है महाराष्ट्र

नई दिल्ली;प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने कोविड की वर्तमान स्थिति, ऑक्सीजन की उपलब्धता समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान पीएम ने उद्धव की कोरोना काल में किए गए काम की तारीफ की।

मुख्यमंत्री ऑफिस (CMO) के अनुसार, ‘पीएम ने CM ठाकरे से कहा कि महाराष्ट्र दूसरी लहर के खिलाफ अच्छी लड़ाई लड़ रहा है। महाराष्ट्र को केंद्र सरकार शुरू से ही मार्गदर्शन दे रही है, राज्य सरकार भी केंद्र के मार्गदर्शन के अनुरूप अच्छा काम कर रही है। सीएम ने पीएम को इसलिए भी धन्यवाद दिया कि उन्होंने महाराष्ट्र के कुछ सुझावों को स्वीकार किया।’

राज्यों के सीएम से पीएम कर रहे बात

पिछले कुछ दिनों से मोदी राज्यों में महामारी की स्थिति का जायजा लेने के लिए टेलीफोन पर मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने शनिवार को महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को कॉल की थी।

वैक्सीनेशन के लिए राज्य के पोर्टल की मांग रखी

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्र को एक चिट्ठी लिखी है और कोरोना टीकाकरण के लिए अलग से मोबाइल ऐप्लिकेशन बनाने की इजाजत मांगी है। उन्होंने यह चिट्ठी CoWIN पोर्टल में कुछ तकनीकी समस्या आने के बाद लिखी है। आपको बता दें कि पूरे देश में इसी पोर्टल के जरिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके जरिए लोग रजिस्ट्रेशन से लेकर स्लॉट बुकिंग तक कर सकते हैं।

राज्य में तकरीबन 50 लाख लोग कोरोना संक्रमित हुए

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 54 हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, इस दौरान 898 मौतें हुई हैं। राज्य में कई दिनों से रोज मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा 50 हजार के ऊपर बना हुआ है। इसे मिलाकर राज्य में कुल 49 लाख 89 हजार 758 मरीज हो गए हैं। यहां अब तक 74 हजार से ज्यादा मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि, अच्छी खबर है कि राज्य के 10 जिलों में ग्रोथ रेट कम हुआ है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!