अनुपम खेर ने पत्नी किरण के निधन की खबरों को बताया फेक, प्लीज निगेटिव न्यूज न फैलाएं

एक्टर अनुपम खेर ने अपनी पत्नी किरण खेर के निधन की खबरों को अफवाह बताया है। अनुपम ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा है कि किरण पूरी तरह से ठीक हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किरण ने कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज भी लगवा लिया है। इसके अलावा अनुपम ने वैक्सीनेशन सेंटर से किरण की एक फोटो भी शेयर की है। चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण ब्लड कैंसर डाइग्नोस होने के बाद पहली बार पब्लिकली नजर आई हैं।

अनुपम खेर ने अपने बयान में कहा, “किरण की हेल्थ के बारे में जो भी खबरें चल रही हैं, वे सब पूरी तरह से गलत हैं। किरण बिल्कुल ठीक हैं। बल्कि आज दोपहर को ही उन्होंने कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया है। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि इस तरह की निगेटिव न्यूज न फैलाएं। धन्यवाद, सुरक्षित रहें।” बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से किरण की खराब हेल्थ और निधन की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं।


अनुपम की पूरी फैमिली ने लगवाया वैक्सीन का दूसरा डोज

किरण खेर के साथ अनुपम और उनकी मां दुलारी ने भी कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवा लिया है। जिसकी फोटो और वीडियो भी अनुपम ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, “हम सभी ने कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवा लिया है। इसे संभव बनाने के लिए सिस्टर एनी, डॉक्टर अफसा और नानावती हॉस्पिटल का शुक्रिया। मां ने सबसे ज्यादा बहादुरी दिखाई। ओम नमः शिवाय का जाप करने से मुझे मदद मिली और उम्मीद है कि किरण, भाभी रीमा और भाई राजू को भी हेल्प मिली होगी। मास्क पहनें, सुरक्षित रहें और वैक्सीन लगवाएं।”


अप्रैल में सामने आई थी किरण को ब्लड कैंसर होने की खबर

किरण खेर को ब्लड कैंसर होने की खबर 1 अप्रैल को सामने आई थी। तब अनुपम खेर ने बेटे सिकंदर और अपनी ओर से आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, “किरण खेर को एक तरह का ब्लड कैंसर मल्टीपल मायलोमा डिटेक्ट हुआ है। फिलहाल उनका ट्रीटमेंट चल रहा है और हमें पूरा यकीन है कि वे पहले से ज्यादा मजबूती के साथ इससे बाहर आ जाएंगी। हम खुशनसीब हैं कि वे बेहतरीन डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। वे हमेशा फाइटर रही हैं।’ अनुपम ने आगे किरण के लिए दुआ कर रहे फैन्स का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा था कि वे रिकवर हो रही हैं।” बता दें कि, पिछले साल 11 नवंबर को चंडीगढ़ स्थित घर में गिरने से किरण का बायां हाथ टूट गया था। तब जांच कराने के बाद पता चला था कि उन्हें मल्टीपल मायलोमा है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!