पाकिस्तान में पहली बार में असिस्टेंट कमिश्नर बनी हिंदू लड़की

कराची पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पहली बार कोई हिंदू महिला असिस्टेंट कमिश्नर बनी है। उन्होंने वहां की सेंट्रल सुपीरियर सर्विस 2020 (CSS) परीक्षा को पास कर लिया है। अब उनका सिलेक्शन पाकिस्तान प्रशासनिक सेवा के लिए हो गया है।

सिंध प्रांत के शिकारपुर जिले की रहने वाली सना रामचंद ने ये उपलब्धि हासिल की है। सना ने पाकिस्तान की मीडिया को बताया,’ मैं बहुत खुश हूं। लेकिन हैरान नहीं, क्योंकि मुझे बचपन से सफल होना पसंद है। मैं इस चीज की आदी हो चुकी हूं।’

इसके अलावा सना ने बताया कि जब वे स्कूल में थीं, तो वहां भी टॉप ही करती थीं। कॉलेज और फेलो ऑफ कॉलेज ऑफ फिजिशियन एंड सर्जन्स (FCPS) की परीक्षा में टॉपर थीं, इसलिए उनका ख्याल भी CSS की परीक्षा को लेकर ऐसा ही रहा।

सना ने बताया कि उन्होंने घर के एक कमरे में रहकर परीक्षा की तैयारी की थी। हालांकि, कराची में एक कल्याणकारी CSS संस्था में इंटरव्यू की प्रैक्टिस की थी।

कौन हैं सना रामचंद

सना पाकिस्तान के हिंदू आबादी वाले सिंध प्रांत के शिकारपुर जिले में रहती हैं। वे पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने सिंध प्रांत के चंदका कॉलेज से MBBS की डिग्री हासिल की है। फिलहाल, वे कराची के सिविल हॉस्पिटल में जॉब कर रही हैं।

138 महिलाओं ने CSS-2020 की परीक्षा पास की है

पाकिस्तान की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा में लड़कियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के चितराल शहर में रहने वाली शाजिया इशक पहली PSP (पाकिस्तान पुलिस सेवा) अधिकारी बनी हैं। इस बार का पासिंग प्रतिशत 1.96 रहा है। यह पिछले साल से भी कम है। इसबार 18,552 परीक्षार्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी। इसमें 374 लोगों का चयन हुआ। इनमें 138 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!