सूरत में कोरोना से स्वस्थ होकर निकले मरीजों को काली फफूंद से 10 लोगों की मौत

अहमदाबाद |

गुजरात के सूरत में कोरोना से स्वस्थ होकर निकले मरीजों को म्यूकोर मायकोसिस यानी काली फफूंद नामक बीमारी के कोप का सामना करना पड़ रहा है। अब तक इससे पीड़ित सौ से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से 10 की मौत भी हो चुकी है। यह एक प्रकार का फंगस रोग है जो नाक और आंख से होता हुआ दिमाग तक पहुंच जाता है। कोरोना की पहली लहर में म्यूकोर मायकोसिस के केस नहीं देखे गए, लेकिन अब दूसरी लहर के साथ सूरत में इसके मामले भी सामने आ रहे हैं।

सूरत में इस बीमारी से अब तक 10 मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। किरण अस्पताल में नाक, कान और गला रोग के सर्जन डॉ. भाविन पटेल का कहना है कि कोरोना के उपचार के बाद मधुमेह से पीड़ित रोगियों में म्यूकोर मायकोसिस की शिकायत मिल रही है।

यह एक प्रकार की फफूंद जनित संक्रमण है जो काफी तेजी से फैलता है। दो सप्ताह में इसके काफी केस सामने आए हैं। यह काफी खतरनाक है, नाक व साइनस से शुरू होकर आंख व दिमाग तक चला जाता है। नाक व इसके आसपास दर्द हो, नाक बहने लगे अथवा खून का रिसाव हो तो इसकी तुरंत जांच करानी चाहिए।

इसका संक्रमण होने पर आंख में धीरे धीरे गंदगी जमने लगती है। इससे बचने के लिए मास्क पहनें, नाक व आंख में अंगूली नहीं करें। गर्म पानी पीते रहें तथा आंख व नाक को स्वच्छ रखें। उनके के मुताबिक सिर में असहनीय दर्द, आंख लाल होने, आंख में तेज दर्द, आंख से पानी गिरने, खून आने इत्यादि पर तुरंत उपचार जरूरी है।

स्टेरॉयड के इस्तेमाल से बढ़ रहे मामले

किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. संकेत शाह का कहना है कि हाल ही में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों में म्यूकोर मायकोसिस रोग के केस बढ़ रहे हैं। यह मधुमेह के अनियंत्रित होने तथा कोरोना के उपचार के दौरान स्टेरॉयड देने की वजह से हो रहा है। होम आइसोलेशन में लोग खुद भी स्टेरॉयड लेते हैं, कई बार शुगर लेवल बढ़ जाता है जिससे म्यूकोर मायकोसिस की संभावना भी बढ़ जाती है।

स्वच्छता का रखें ध्यान

डॉ. शाह ने कहा कि नाक, आंख और मुंह को साफ रखना चाहिए। इसके साथ ही प्रारंभिक लक्षणों में ही इसका उपचार कराया जाए तो आंख व मरीज की जान बचाई जा सकती है। गुजरात में इस बीमार के चार सौ से अधिक केस सामने आए हैं, अहमदाबाद में करीब डेढ सौ तथा वडोदरा व राजकोट में भी दो सौ से अधिक केस सामने आए है।

डॉक्टर जिगर व डॉ उत्सव का कहना है कि अहमदाबाद, सूरत, राजकोट व वडोदरा में बड़े पैमाने पर म्यूकोर मायकोसिस के मामले सामने आए हैं। राजकोट में इस रोग से पीड़ितों का अलग वार्ड बनाया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि इस रोग के प्राथमिक लक्षणों को लेकर उपेक्षा भारी पड़ रही है। बड़ी संख्या में लोगों की आंख को निकालकर उनकी जान बचाई गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!