25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की मदद करेंगे सलमान खान

मुंबई |

कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। आम जनता के साथ-साथ बी-टाउन के भी कई स्टार्स कोरोना वायरस के चलते दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। इसके अलावा लंबे समय से चल रहे लॉकडाउन के कारण करोड़ों-अरबों का नुकसान हो रहा है। लाॅकडाउन की सबसे ज्यादा मार बॉलीवुड में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ी। ऐसे में इन दिहाड़ी मजदूरों की परेशानियों को समझते हुए बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने उनकी मदद करने की ठानी।

सलमान खान COVID-19 से जूझने में काम कर रहे फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए खाना बंटवा रहे हैं। अब उन्होंने फैसला किया है कि वह बॉलिवुड में काम करने वाले कुल 25 हजार वर्कर्स में हर एक को 1,500 रुपए बाटेंगे।

इसके लिए सलमान ने 3 करोड़ 75 लाख का दान करेंगे। इन वर्कर्स में टैक्नीशन, मेकअप आर्टिस्ट्स, स्टंटमैन और स्पॉटबॉयज शामिल हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने इंप्लॉइज के प्रसिडेंट बीएन तिवारी ने इस बात को कन्फर्म किया है।

इस बारे में बात करते हुए तिवारी ने बताया- हमने सलमान खान को जरूरतमंद लोगों की एक लिस्ट भेजी है और वह जरूरत के मुताबिक रकम जमा करने पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने ये भी बताया कि 30 हजार सीनियर सिटिजन वर्कर्स की मदद यशराज फिल्म्स ने करने का फैसला लिया है। यशराज ऐसे वर्कर्स की फैमिली को 5 हजार रुपए और राशन की सहायता देंगे।

बता दें कि इस मदद के अलावा सलमान खान ने एक दिन पहले ही घोषणा की कि वह अपनी आने वाली फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ से होने वाली कमाई से वेंटिलेटर्स और ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदकर दान करेंगे।पिछले साल लॉकडाउन के दौरान भी सलमान खान ने बॉलीवुड के दिहाड़ी मजदूरों को हर महीने 3 हजार रुपए की मदद भी दी थी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!