जबलपुर में थम नहीं रही लापरवाही, 56 व्यापारियों पर एफआइआर

जबलपुर ।

कोरोना प्रोटोकाल का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने तीन हजार 401 लापरवाहों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। उनसे तीन लाख 47 हजार 750 रुपये जुर्माना वसूला गया। लापरवाही बरतने पर 56 व्यापारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई तथा 222 लापरवाहों को अस्थाई जेलों में भेजा गया। दरअसल, कोरोना प्रोटोकाल व लाकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। नागरिकों के साथ सख्ती करते हुए उन्हें समझाइश भी दी जा रही है। व्यापारियों को आगाह किया जा रहा है कि वे दुकानें बंद रखें। परंतु पुलिस से नजर बचाकर लोग दुकानें खोल रहे हैं जिनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। तमाम ग्राहक व व्यापारी दुकानों में शारीरिक दूरी व मास्क के निर्देश का उल्लंघन करते पाए जा रहे हैं। वहीं लोग बिना ठोस वजह के सड़कों पर तफरी करते मिल रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि कोरोना वायरस को लेकर नागरिकों में जागरुकता आई है फिर भी कुछ लाेग लापरवाही कर रहे हैं। पुलिस ने कोतवाली में सात, ओमती में तीन, सिविल लाइन में एक, संजीवनी नगर में एक, कैंट में तीन, ग्वारीघाट में एक समेत 56 व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जो कपड़ा, किराना, चाय नाश्ता, फल, सब्जी, दूध, बेकरी, भवन निर्माण सामग्री बेचते मिले। सभी के विरुद्ध धारा 188, 269, 270 एवं आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 51 के तहत एफआइआर दर्ज की गई।

भीड़ लगाकर पिला रहा था हुक्का: इधर, माढ़ोताल में पाटन रोड स्थित मारवाड़ी ढाबा के पास सतीश जाट 42 वर्ष भीड़ इकट्ठा कर लोगों को हुक्का पिला रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां हुक्का पी रहे लोगों में भगदड़ मच गई। हुक्का पीने वाले शारीरिक दूरी व मास्क के निर्देश का उल्लंघन करते मिले। कार्रवाई के दौरान सतीश जाट को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!