केरल में आज से टोटल लॉकडाउन, सबरीमला समेत सभी मंदिर बंद

महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के चलते केरल में आज से पूर्ण लॉकडाउन लग गया है। नौ दिवसीय लॉकडाउन आठ मई की सुबह से 16 मई तक लागू रहेगा। संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को रोकने के लिए केरल में पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली सरकार विभिन्न गतिविधियों पर पहले ही पाबंदी लगा चुकी है।
आज से लगी कठोर पाबंदियां
केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा करने के बाद कहा था कि राज्य बहुत गंभीर स्थिति से गुजर रहा है और कोविड-19 बहुत तेजी से फैल रहा है. सभी आंकड़े बढ़ रहे हैं और जांच में संक्रमण दर भी कम नहीं हो रही है। इन परिस्थितियों में हमें कठोर पाबंदी की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की एजेंसियों और राजनीतिक दलों के अलावा निजी एजेंसियों को भी राहत कार्य में काम करने की अनुमति दी जाएगी.
श्रद्धालुओं के लिए मंदिर बंद
नौ दिवसीय लॉकडाउन के दौरान सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर सहित सभी बड़े मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे।दक्षिणी राज्य में 1,200 से अधिक मंदिरों का प्रबंधन देखने वाले त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) ने कहा कि इसके प्रबंधन क्षेत्र में आने वाले मंदिरों में लॉकडाउन के दौरान श्रद्धालुओं को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि मंदिरों में दैनिक पूजा-अर्चना संबंधी रस्में जारी रहेंगी।
प्रमुख पुजारी ही कर सकते हैं मंदिराें में प्रवेश
टीडीबी ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि के दौरान संबंधित मंदिरों के प्रमुख पुजारियों से विमर्श के बाद पूजा-अर्चना संबंधी रस्मों के लिए सुबह सात बजे से सुबह दस बजे तक और शाम पांच बजे से शाम सात बजे तक का समय निर्धारित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान मंदिरों में कोई उत्सव आयोजित नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन पहले से निर्धारित विवाह कार्यक्रम कोविड रोधी प्रोटोकॉल के पूर्ण अनुपालन के साथ मंदिरों के बाहर आयोजित किए जा सकते हैं जिनमें सीमित संख्या में अतिथि शामिल होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!