कर्मचारी की मदद से पेट्रोल पंप से उडाए थे सवा लाख, धरा गया

भोपाल ।

ऐशबाग थाना इलाका स्थित पेट्रोल पंप से बुधवार रात एक नकाबपोश बदमाश सवा लाख रुपये नकद और बिलिंग मशीनें चोरी कर ले गया। पुलिस ने सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से मामले का पर्दाफाश कर दिया। इस वारदात में पेट्रोल पंप के कर्मचारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ऐशबाग थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि बोगदा पुलिस स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर की शिकायत पर चोरी का मुकदमा कायम किया गया था। पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में एक नकाबपोश युवक पंप के केबिन में घुसकर टेबल की दराज से रुपये लेकर बाहर जाता दिखाई दिया था। चेहरा ढंका होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। लेकिन पंप के बाहर लगे कैमरों में वह बाइक से जाता दिखाई दिया था। पुलिस ने संबंधित सड़क पर लगे तमाम सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद काजी केंप निवासी मुश्‍ताक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले तलैया निवासी शमीम की मदद से चोरी करना कुबूल किया। शमीम ने रेकी करने के बाद मुश्‍ताक को वारदात के लिए इशारा किया था। पुलिस ने शमीम को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के पास से चोरी किए गए रुपये और मशीनें बरामद कर ली गई हैं।
दरअसल पेट्रोल पंप पर बाहर लगे कैमरे में दिखा कि मुश्‍ताक रुपये चोरी करने के बाद पेट्रोल पंप के बाहर खड़ी बाइक तक पैदल पहुंचा था। वह जैसे ही बाइक लेकर फरार हुआ, ठीक उसी समय वहां से शमीम पेट्रोल पंप की तरफ आता दिखा। फुटेज देखने के बाद से ही पुलिस को शक हो गया था, कि वारदात के बारे में शमीम कुछ जानता है। उधर रास्ते में लगे अन्य कैमरों की मदद से रुपये लेकर फरार हुए मुश्‍ताक के हुलिए की भी तस्दीक हो गई थी। पकड़े गए दोनों लोगों का पुराना आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!