सीएम ममता बनर्जी बोलीं- बंगाल में मंत्री भी आते हैं तो उन्हें कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी,पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़का रहे हैं. उन्होंने कहा कि यही लोग बंगाल आकर कोरोना फैला रहे हैं.

सीएम ममता ने हिंसा के बाद की स्थिति देखने पहुंची केंद्रीय टीम को लेकर कहा, ”कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच टीम यहां आई, चाय पीकर गई. अब अगर मंत्री यहां स्पेशल फ्लाइट से भी आते हैं तो उन्हें आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लाना होगा. नियम सभी के लिए एक जैसा है. कोरोना यहां इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि बीजेपी के नेता यहां लगातार आ रहे हैं.”

उन्होंने फ्री कोरोना वैक्सीन को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ”मैंने जो चिट्ठी लिखी थी उसका अब तक जवाब नहीं आया है. वो टीका के लिए 30 हजार करोड़ क्यों नहीं आवंटित कर रहे हैं, जबकि नई संसद और मूर्तियों पर 20 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं.”

ममता बनर्जी ने आगे कहा, ”पीएम केयर्स फंड कहां है? वे (पीएम मोदी) युवाओं की जिंदगी को खतरे में क्यों डाल रहे हैं? उनके नेताओं को इधर उधर जाने की बजाए कोरोना अस्पतालों का दौरा करना चाहिए. उनके नेता यहां आ रहे हैं और कोविड फैला रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा में 16 लोगों की मौत हुई. इसमें आधे टीएमसी के हैं. चुनाव के बाद हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों को दो लाख रुपये का मुआवजा देंगे. पश्चिम बंगाल सरकार कूच बिहार अग्निकांड में मारे गए पांच लोगों के परिजनों को होम गार्ड की नौकरी देगी.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में बुधवार को एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 18,102 नये मामले सामने आए थे और 103 मरीजों की मौत हो गई थी. राज्य में अब तक 9,16,635 लोग संक्रमित हुए हैं और 11,847 लोगों की मौत हुई है.

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!