BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दी जानकारी कितने महीने बाद होगे IPL

नई दिल्ली।

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को 29 मुकाबलों के आयोजन के बाद स्थगित करने का फैसला लेना पड़ा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को आइपीएल गवर्निंग काउंसिल की आपात बैठ के बाद यह फैसला लिया। टीम के लिए बनाए बायो बबल में खिलाड़ियों को कोरोना संक्रमित होने के बाद टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। अब टूर्नामेंट को दोबारा कब कराया जाएगा इसको लेकर तमाम तरह की बातें सामने आ रही है।

बीसीसीआइ से अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, बीसीसीआइ देखेगी अगर इंडियन प्रीमियर लीग के 14 वें सीजन के बाकी बचे मुकाबलों को फिट किया जा सके। बोर्ड चाहेगी कि अगर भारत के इंग्लैंड दौरे के आखिरी में जो सितंबर में होगा और आइसीसी टी20 विश्व कप के शुरू होने से पहले इसे कराया जा सके। बीसीसीआइ सितंबर के अंत और अक्टूबर के मध्य में आइपीएल के बचे मैचों को कराने के बारे में देख रही है।

IPL 2021 में बायो-बबल में कैसे घुसा कोरोना इस पर कुछ भी कहना अभी मुश्किल- गांगुली

कोलकाता नाइटराइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर को सबसे पहले कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एल बालाजी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। फिर सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धमान साहा और दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अमित मिश्रा भी कोरोना संक्रमित पाए गए।

इससे पहले आइपीएल के चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने कहा था, इस सीजन के बाकी बचे हुए 31 मुकाबलों को जब कभी भी हम करा पाए कराएंगे, तो मैच वहीं से शुरू किए जाएंगे जहां इस वक्त यह खत्म हुआ है। हमें समय की उपलब्धता देखनी होगी या तो आइसीसी टी20 विश्व कप से पहले या फिर विश्व कप के बाद इसे कराया जा सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!