सीएम शिवराज बोले- 15 मई तक सब कुछ बंद करें

भोपाल।

मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि कोरोना को मारने का एक ही उपाय है संक्रमण की चेन तोड़ दो। इसलिए आज मैं आपसे आह्वान कर रहा हूं कि 15 मई तक हम सब कुछ बंद करें। कड़ाई से जनता कर्फ्यू का पालन करें।

सीएम शिवराज ने किल कोरोना-2 अभियान के संबंध में वीसी के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से चर्चा की। उन्‍होंने अपने निवास में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम कोविड संक्रमण की रोकथाम एवं व्यवस्थाओं के संबंध में कोर ग्रुप के मंत्रीगण एवं अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

सीएम ने कहा कि शादी-विवाह के कारण संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ जाता है। ऐसी परिस्थितियां हमें विवाह जैसे आयोजन की इजाजत नहीं देते हैं। मैं अपने सभी जनप्रतिनिधियों साथियों से आग्रह करता हूं कि मई में शादियां न हो, इसके लिए लोगों को प्रेरित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मानवता पर संकट है, इसमें हम सबको एकजुट होकर प्रयास करना होगा। राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर अभी कार्य करने की जरूरत है। मतभेदों पर बाद में चर्चा कर लेंगे, अभी जीवन बचाना जरूरी है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कोविड काल में कुछ निजी अस्पतालों में इलाज का अधिक पैसा लेने की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसे संकट के समय में जनता को लूटने वाले अस्पतालों को मैं नहीं छोड़ूंगा।

उन्‍होंने कहा कि गांव गांव में छोटी-छोटी टीम बन जाये जो विकेंद्रित तरीके से काम करें। हम भोपाल में बैठकर संक्रमण नहीं रोक सकते। इसलिये सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। जिन गांवों में पॉजिटिव केस हों वहां मनरेगा के काम भी बंद कर दिये जायें। हम अनाज देंगे जरूरतमंदों को कुछ दिन कड़ाई कर लें, संकल्प करें की हम घरों में रहेंगे। मई में कोई शादी-विवाह नहीं करेंगे। आप सभी से आग्रह है सावधानी जरूरी है। मुझे 15 मई तक आपका सहयोग चाहिए।

मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने बताया कि पॉजिटिविटी रेट 25 प्रतिशत तक पहुंच गई थी अब 18 प्रतिशत के करीब आ गई है। रिकवरी अगर देखें तो ये 85.13 प्रतिशत हो गई है। हमने प्रदेश में सबसे पहले जनता कर्फयू लगाया। लड़ाई विकट है, लेकिन थोड़ा थामने में हम कामयाब हुए हैं। 21 अप्रैल तक मध्यप्रदेश देश में संक्रमित राज्यों के मामले 7वें नंबर पर था। आज आपके ही सहयोग से हम 14वें नंबर पर आ गये हैं। उन्‍होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ मैं सभी प्रदेशवासियों का सहयोग चाहता हूं। ये संक्रमण से फैलने वाली बीमारी है अगर इसको हराना है तो समाज को साथ खड़ा रहना है।

  • सम्बंधित खबरे

    गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

    अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणित

    रोहतक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!