प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू यानी लॉकडाउन की अवधि बढ़ा कर 15 मई कर दी गई है। प्रदेश में पहले से ही वीकेंड लॉकडाउन होने की वजह से लॉकडाउन 17 मई सुबह 6 बजे तक रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब गांव में भी संक्रमण फैल रहा है। जरा भी ढिलाई कि तो बड़े संकट में फंस जाएंगे। जिन जिलों में पॉजिटिव केस की संख्या ज्यादा है और गांव का संक्रमण नहीं रोका तो स्थिति भयानक हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि ऐसी शादी करने का कोई औचित्य है, जिसके कारण अपना और अपनों का जीवन संकट में डाल दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने का निर्णय स्थानीय स्तर पर होगा। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप सबकी सहमित से निर्णय लेगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस, बीजेपी के सदस्य सहित समाज सेवियों को मिलकर कोरोना से लड़ने के लिए अपने-अपने इलाकों में व्यवस्थाएं करने को कहा है। मुख्यमंत्री के ऐलान से पहले ही होशंगाबाद सहित प्रदेश के कई जिलों में 15 मई तक कर्फ्यू का निर्णय हो चुका है
मुख्यमंत्री के दिए गए निर्देश
- जिन गांव में पॉजिटिव केस हो, उन में मनरेगा की मजदूरी 15 मई तक बंद करने होंगे। जहां पॉजिटिव केस नहीं है वहां मनरेगा चल सकती है।
- गांव की टीम ही देखें कि आइसोलेशन का पालन ठीक से हो। कोविड केयर सेंटर खाली पड़े हैं। घर में जगह नहीं है तो पंचायत भवन कोविड केयर सेंटर में ले जाएं।
- संक्रमित मरीजों को दूसरों से अलग रखा जाए









