बंगाल में विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर हमला, TMC पर लगाया आरोप

कोलकाता: बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद भी हिंसा रुक नहीं रही है. अब बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन की कार पर स्थानीय लोगों ने हमला किया है. ये जानकारी खुद मुरलीधरन ने हमले का वीडियो ट्वीट कर दी है. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है. वहीं टीएमसी का कहना है कि ये बीजेपी की आपसी रंजिश का नतीजा है.

दरअसल, कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अपने कार्यकर्ताओं को हौसला देने के लिए बंगाल जा रहे हैं. विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन आज पश्चिमी मिदनापुर में एक बीजेपी कार्यकर्ता से मिलने उनके घर जा रहे थे. तभी रास्ते में लाठी डंडों से उनके काफिले पर हमला हुआ है. इस दौरान उनकी गाड़ियों के शीशे टूट गए. 

https://twitter.com/VMBJP/status/1390209778798923778

विदेश राज्यमंत्री पर हुए हमले की केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर निंदा की है. उन्होंने कहा, ‘लाखों लोगों को घर छोड़ना पड़ा, क्योंकि उनके घरों पर हमले किए गए. जला दिए गए. ये लोकतंत्र नहीं है. आज जिस तरह से विदेश राज्यमंत्री मुरलीधरन पर हमला हुआ है, बंगाल सरकार ने लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया है. मंत्री सुरक्षित नहीं है तो फिर सामान्य जनता का क्या होगा. हम इस हमले की निंदा करते हैं. हमला करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. इस तरह के हमले की धमकी ममता बनर्जी पहली ही अपने भाषण में दे चुकी हैं.’

बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद भी लगातार हिंसा की खबरें आ रही हैं. चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा के बाद जमीनी हालात का आंकलन करने के लिए अतिरिक्त सचिव स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में गृह मंत्रालय द्वारा नियुक्त 4 सदस्यीय टीम आज ही कोलकाता पहुंची है.

गृह मंत्रालय द्वारा हिंसा की जांच के लिए चार-सदस्यीय दल का गठन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा के कारणों की पड़ताल करने और राज्य में जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया है. मंत्रालय ने बंगाल सरकार से राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने और समय गंवाए बिना ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा था. मंत्रालय ने राज्य सरकार को चेतावनी दी थी कि यदि राज्य सरकार ऐसा करने में विफल होती है तो मामले को गंभीरता से लिया जाएगा.

राज्य के विभिन्न हिस्सों में चुनाव बाद हुई हिंसा में मंगलवार तक कम से कम छह लोगों की मौत हो चुकी है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस समर्थित गुंडों ने पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या की, महिला सदस्यों पर हमले किए, उनके घरों में तोड़फोड़ की, दुकानों को लूट लिया और कार्यालयों को आग के हवाले कर दिया.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को बंगाल के हिंसा प्रभावित परिवारों के सदस्यों से मुलाकात की थी और दावा किया था कि चुनाव बाद हिंसा में बंगाल में कम से कम 14 बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है कि एक लाख के करीब लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं. हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन आरोपों का खंडन किया था और कहा कि हिंसा और टकराव उन क्षेत्रों में हो रहा है जहां बीजेपी के उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत दर्ज की है.

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!