दलिप ताहिल के बेटे ध्रुव को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में किया गिरफ्तार

नई दिल्ली।

दलिप ताहिल के बेटे ध्रुव ताहिल को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है। खबरों के अनुसार एनसीबी ड्रग्स से जुड़े मामले की जांच कर रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एनसीबी बॉलीवुड में ड्रग्स एंगल की जांच लगातार कर रहा है।

एनसीबी ने कई कलाकारों को ड्रग्स एंगल में नाम सामने आने के बाद गिरफ्तार किया था। वहीं कई लोगों से पूछताछ भी की थी। इतना ही सुशांत सिंह राजपूत के निधन के मामले में एनसीबी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोभित चक्रवर्ती को न सिर्फ गिरफ्तार किया था बल्कि दोनों महीने भर जेल में भी रहे थे।

एएनआई ने मामले की जांच के बारे में बताते हुए कहा है, ‘नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अभिनेता दलिप ताहिल के बेटे ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मामले की जांच कर रहा है।’ खबरों के अनुसार बुधवार को ध्रुव को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। ध्रुव पर आरोप लगा है कि वह लगातार एक ड्रग पेडलर से ड्रग्स खरीद रहे थे। एक ड्रग पेडलर के साथ व्हाट्सएप चर्चा लीक होने के बाद एनसीबी ने ध्रुव को गिरफ्तार किया है।

इसके पहले एनसीबी सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर से ड्रग्स मामले में पूछताछ कर चुका है। दलिप ताहिल फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती है। इसके अलावा वह फिल्मों में विलेन की भूमिकाएं भी निभा चुके हैं। दलिप ताहिल सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं।

दलिप ताहिल ने जवाहरलाल नेहरु की भूमिका कई शो में निभाई है। दलिप ताहिल कई शो में भी नजर आ चुके हैं। दलिप ताहिल के बेटे के बारे में सुनकर उनके फैंस को सदमा लगा है और वह दलिप ताहिल के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!