एक्ट्रेस श्रीपदा का कोरोना के कारण निधन, एक्टर रवि किशन ने जताया दुख

मुंबई |

कोरोना वायरस का कहर भयंकर रूप धारण करता जा रहा है। हालात इतने खबर हो गए हैं कि उन्हें संभाल पाना मुश्किल हो गया है। इस वायरस के कारण हम कई सितारों को खो चुके हैं। अब एक्ट्रेस श्रीपदा का कोरोना के कारण निधन हो गया है। सिंटा के जनरल सेक्रेटरी अमित बहल ने श्रीपदा के निधन की पुष्टि की है।

अमित बहल ने कहा- ‘कोरोना महामारी की दूसरी लहर बहुत घातक साबित हुई है। इसने कई लोगों की जाने ली है। फिल्म इंडस्ट्री से भी कई लोगों की जाने गई है। इनमें श्रीपदा भी शामिल है।’ अमित बहल ने आगे कहा- ‘श्रीपदा ने दक्षिण और हिंदी की कई फिल्मों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। यह बहुत दुख की बात है कि हमने एक अच्छी एक्ट्रेस खो दी है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। मैं इस बात के लिए भी प्रार्थना करूंगा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े और कलाकारों की जाने ना ले।’

श्रीपदा की मौत पर साउथ एक्टर रवि किशन ने भी दुख जताया है। श्रीपदा ने रवि के साथ फिल्म ‘हम तो हो गए नि तोहार’ में काम किया था। रवि ने श्रीप्रदा के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा- ‘वह एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस थी। उनका व्यवहार बहुत अच्छा था। वह बहुत अच्छे से बात करती थी। भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।’ श्रीपदा श्रीप्रदा के नाम से भी जानी जाती थी।

बता दें श्रीपदा ने 1978 में अपने करियर की शुरुआत की थी। श्रीपदा ने शोले और तूफान, आग और चिंगारी, मेरी ललकार, शैतानी, पुराना पुरुष, धर्म संकट, बेवफा सनम और आजमाइश जैसी फिल्मों में काम किया था।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!