कांग्रेस प्रत्याशी मिलिंद देवड़ा के समर्थन में मुकेश अंबानी

एक तरफ जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी पर निशाना साध रहे हैं। वहीं उनके बड़े भाई मुकेश अंबानी दक्षिण मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा का समर्थन कर रहे हैं। बुधवार को देवड़ा ने कारोबारियों और अधिकारियों के समर्थन से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया। इसमें कई छोटे कारोबारियों के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी और कोटक महिंद्र बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय कोटक भी देवड़ा को समर्थन जताते दिखाई दे रहे हैं।  मिलिंद ने ट्विटर पर अपने वीडियो में लिखा है कि छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े उद्योगपतियों तक, हर किसी के लिए दक्षिण मुंबई का मतलब है बिजनेस। हमें दक्षिण मुंबई में बिजनेस वापस लाना होगा और युवाओं के लिए नौकरी हमारी प्राथमिकता बनानी होगी। 

मिलिंद को दक्षिण मुंबई की अच्छी समझ

ऐसा बेहद कम ही देखा गया है कि मुकेश ने खुलकर चुनाव में किसी उम्मीदवार का समर्थन किया है। ट्विटर पर साझा वीडियो में मुकेश कहते हैं, “मिलिंद दक्षिण मुंबई के लिए हैं। उन्होंने 10 साल तक दक्षिण मुंबई को रिप्रेजेंट किया है। उन्हें यहां की सामाजिक-आर्थिक और सांस्कृतिक ईको-सिस्टम की अच्छी समझ है। छोटे और बड़े बिजनेस दोनों ही दक्षिण मुंबई में फल-फूल रहे हैं। इसके जरिए प्रतिभावान युवाओं के रोजगार के मौके बनाए जा सकते हैं।”

वीडियो में छोटे दुकानदारों भी शामिल

वहीं उदय कोटक इसमें कहते हैं, “मुझे लगता है कि मिलिंद हर चीज को समझते हैं और हर मुंबईकर से जुड़ते हैं। उनका परिवार भी लंबे समय से मुंबई से ही जुड़ा है।” इन दोनों के अलावा वीडियो में टॉगलहेड कंपनी के कृष रमानी मेटल एंड स्टेनलेस स्टील मर्चेंट एसोसिएशन के पृथ्वी जैन और कई अन्य छोटे दुकानदारों को देवड़ा का समर्थन करते दिखाया गया है। 
मिलिंद देवड़ा ने वीडियो शेयर कर कहा कि मुंबई में बिजनेस को वापस लाना होगा

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!