औरैया के प्रशांत अवस्थी को 133 अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों पर अंतरराष्ट्रीय काव्य संकलन के अवसर पर गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त

औरैया(UP):एक अच्छा लेखक हमेशा अपने कलम द्वारा ही पहचाना जाता है, इसी क्रम में औरैया उत्तर प्रदेश के रहने वाले जाने-माने शोधकर्ता कवि व शिक्षक प्रशांत अवस्थी ने 133 अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों पर अंतर्राष्ट्रीय काव्य संकलन के अवसर पर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भारत के क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर पर शोध करते हुए अपना काव्य शोध भेजा था। उसके बाद उनके शोध काव्य का चयितन कर लिया गया । संस्था द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। इस मौके पर अकादमिक काउंसलर,इग्नू‎, विशेषज्ञ केंद्रीय हिंदी निदेशालय, उच्चतर शिक्षा विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की डॉ विदुषी शर्मा ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय काव्य संकलन में देश विदेश के लगभग 133 बड़े शोधकर्ताओं / रचनाकारों ने भाग लिया और सभी ने ऐसे खिलाड़ियों पर शोध किया जिन्होंने विभिन्न खेलों में भारत का नाम रोशन किया। परंतु दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि आज हमारा समाज वैसे खिलाड़ियों को सही से पहचानता तक नहीं है। डॉ विदुषी शर्मा ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सभी लेखकों ने अपने द्वारा चयनित खिलाड़ियों पर 20 से 25 पंक्तियों की कविता में ही उनके जीवन का सार प्रस्तुत किया जो अपने आप में बहुत ही प्रेरणादायक है और प्रशांत अवस्थी की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रशांत ऐसे लेखक है जिन्होंने कार्य प्रारंभ होने पर सबसे पहले अपनी रचना पूर्ण करके भेज दी।ज्ञात हो कि गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट के ओपनर खिलाड़ी थे, उनको सन 2008 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था बाद में उन्हें 2019 में पद्मश्री अवार्ड भी मिला वर्तमान में वे पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। बता दें कि यह काव्य संकलन पूरी तरह से खेल पर आधारित है। संस्था ने यह दावा किया है कि जल्द ही यह पुस्तक के रूप में हमारे बीच होगी जो स्वयं गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में विश्व रिकॉर्ड बन जाएगा क्योंकि यह विश्व रिकॉर्ड बनने के अंतिम चरण की ओर अग्रसर है। इसमें देश-विदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकार, शिक्षाविद आदि सम्मिलित है । बेल्जियम, जापान, अमेरिका, जर्मनी , दोहा (कतर) के साथ साथ भारत के इसरो ISRO की वरिष्ठ वैज्ञानिक , राजस्थानी सरकार के असिस्टेंट कलेक्टर के साथ कुल 133 लोग शामिल है। चयनित प्रतिभागियों को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र के साथ साथ भारत सरकार के एमएचआरडी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था स्पोर्ट्स अकैडमी एसोसिएशन ऑफ इंडिया SPAA , एस.पी.ए.ए व इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स आर्गेनाईजेशन IHRO द्वारा भी प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रशांत अवस्थी की इस सफलता पर उनके संबंधियों, शुभचिंतकों , जिले के शिक्षकों व साथी कवियों ने शुभकामनाएं प्रदान की।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!