TMC ने सीटों ही नहीं, बल्कि वोट शेयर के लिहाज से भी 2016 से बेहतर प्रदर्शन किया, भाजपा का वोट शेयर 2019 के मुकाबले 2.5% घटा

कोरोना के बढ़ते संकट के बीच पांच राज्यों के चुनाव नतीजे रविवार को आ गए। बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस, केरल में लेफ्ट तो असम में भाजपा सत्ता में वापस लौटी है। वहीं, तमिलनाडु में द्रमुक और पुडुचेरी में AINRC सत्ता में वापसी कर रही है।

वोट शेयर के लिहाज से देखें तो बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा और 2016 के विधानसभा चुनाव से बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, भाजपा के वोट शेयर में 2016 के मुकाबले करीब 28% का इजाफा हुआ। हालांकि, 2019 के लोकसभा जैसा प्रदर्शन वो नहीं दोहरा सकी। लोकसभा चुनाव में भाजपा को 40.6% वोट मिले थे। जो इस बार घटकर 38.1% रह गए।

भाजपा लोकसभा जैसा प्रदर्शन दोहराने में सफल रहती तो उसे 125 से अधिक सीटें मिलतीं। वहीं, तृणमूल केवल 160 सीटों के आसपास सिमट जाती।

केरल की बात करें तो यहां सत्ता में लौटी माकपा लोकसभा में मिले वोट शेयर बरकरार नहीं रख सकी। उसके वोट शेयर में 0.6% की कमी आई। वहीं, भाजपा भी लोकसभा चुनाव जैसा प्रदर्शन नहीं कर सकी। हालांकि, 2016 के मुकाबले उसके वोट शेयर में 0.7% का इजाफा हुआ। लोकसभा चुनाव में केरल की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी कांग्रेस यहां सबसे ज्यादा नुकसान में रही। उसके वोट शेयर में 12% से ज्यादा की कमी आई।

तमिलनाडु में द्रमुक ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 2016 के मुकाबले अपना वोट शेयर 1% बढ़ाया था। इस बार उसने इस बढ़त को और मजबूत किया है। 2019 के मुकाबले द्रमुक का वोट शेयर 4.5% बढ़ा है। अन्नाद्रमुक के वोट शेयर में भी लोकसभा के मुकाबले 14% से ज्यादा इजाफा हुआ है।

लोकसभा के लिहाज से सबसे ज्यादा वोट शेयर कांग्रेस का घटा है। वहीं, भाजपा भी लोकसभा जैसा प्रदर्शन नहीं कर सकी है।

2016 में असम में भाजपा ने सरकार बनाई, लेकिन वोट शेयर के लिहाज से कांग्रेस भाजपा से आगे थी। इस बार भाजपा ने वोट शेयर के मामले में भी कांग्रेस को पछाड़ दिया। लोकसभा के लिहाज से देखें तो भाजपा और कांग्रेस दोनों का वोट शेयर घटा है। ज्यादा नुकसान कांग्रेस का हुआ है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!