बंगाल में हिंसा से प्रभावित भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों से आज मिलेंगे जेपी नड्डा, 5 मई से कोलकाता में धरने पर बैठेंगे

कोलकाता,बंगाल में चुनाव नतीजे के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे कथित हमले व हिंसा के मद्देनजर स्थिति का जायजा लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को राज्य के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। भाजपा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि नड्डा 4 मई से दो दिन के बंगाल दौरे पर रहेंगे। यहां वे हिंसा से प्रभावित भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके स्वजनों से मुलाकात करेंगे। वहीं, भाजपा ने बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के खिलाफ 5 मई, बुधवार को पूरे देश भर में धरना देने की भी घोषणा की है। कोलकाता में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 5 मई को धरने पर बैठेंगे। पार्टी की ओर से कहा गया है कि कोरोना के नियमों का पालन करते हुए धरना दिया जाएगा।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस चुनाव जीतने वाले हमारे विधायकों को धमकी दे रही है। उन्होंने दावा किया कि कोलकाता से लेकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर हमले व तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया है। घरों से सामान भी लूटे जाने का उन्होंने दावा किया। उल्लेखनीय है कि बंगाल में रविवार को आए चुनाव नतीजों में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में हिंसा व आगजनी का दौर जारी है। भाजपा के कई पार्टी कार्यालयों को भी फूंक दिया गया है। इसके अलावा कई भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों को भी आग के हवाले कर दिया गया है।

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने सर्वप्रथम जानकारी दी कि पार्टी अध्यक्ष नड्डा बंगाल का दौरा करेंगे। दरअसल, माना जा रहा है कि इस दौरे के जरिए भाजपा अध्यक्ष बंगाल में उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं करने और हमले के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की कोशिश करेंगे। विजयवर्गीय ने दावा किया कि पिछले 24 घंटे के दौरान बंगाल में हमारे नौ कार्यकर्ताओं की तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने हत्या कर दी है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शह पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में पूरी तरह अराजकता है। ऐसी अराजकता मैंने आज तक अपने जीवन में नहीं देखी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!