CM ने अधिमान्य पत्रकारों को फ्रंट लाइन वर्कर घोषित किया, इंदौर सांसद ने कहा-मीडियाकर्मी फैला रहे कोरोना

भोपाल/इंदौर  मध्यप्रदेश में कोरोना को लेकर पत्रकारों पर सरकार बंट गई है। पत्रकार फ्रंट लाइन वर्कर हैं या कोरोना फैलाने वाले। इस पर बयानबाजी शुरू हो गई है। CM शिवराज सिंह चौहान ने अधिमान्य पत्रकारों को फ्रंट लाइन वर्कर घोषित किया जाएगा। इस पर मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि सभी पत्रकारों को फ्रंट लाइन वर्कर घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री से बात करूंगा। वहीं, इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने इसके विपरीत जाकर कहा- इंदाैर में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण के लिए मीडियाकर्मी जिम्मेदार हैं।

सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर के एमवाय अस्पताल में दौरे के दौरान मीडियाकर्मियों को दूर करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि तुम्हारे कारण ही कोरोना फैल रहा है। सांसद की इस टिप्पणी के बाद मीडियाकर्मियों में रोष है।

कांग्रेस नेता अरुण यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा

इंदौर सांसद शंकर लालवानी का शर्मनाक बयान कि मीडियाकर्मी कोरोना फैला रहे हैं, जबकि हमारे मीडिया के साथी निस्वार्थ सेवा भाव से कवरेज कर रहे हैं, कांग्रेस पार्टी मीडियाकर्मियों को कोरोना वारियर का दर्जा देने की बात करती है । मोदी जी – शिवराज जी को मीडिया से माफी मांगना चाहिए।

सीएम ने फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने का फैसला किया

हमारे पत्रकार मित्र कोविड के खतरनाक काल में अपनी जान जोखिम में डाल कर अपने धर्म का निर्वाह कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में सभी अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को हमने फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने का फैसला किया है।
शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!