कोरोना के मामलों में मामूली कमी, 24 घंटे में 3.5 लाख से ज्यादा केस

नई दिल्ली।

देश में रविवार को संक्रमण के मामलों में मामूली कमी देखी गई। फिर भी 24 घंटों में 3.64 लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 3,300 मौतें भी हुई। रविवार रात 12.45 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार 3,64,910 नए मामले आने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,99,14,633 हो गई। वहीं 3,300 और लोगों की मौत के साथ अब तक कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2,18,824 हो गई।

देश में 34,11,350 सक्रिय मामले

मौजूदा वक्‍त में देश में 34,10,161 सक्रिय मामले हैं। इस अवधि में 2,95,154 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इस तरह अब तक 1,62,77,092 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार सुबह आठ बजे जो आंकड़े जारी किए उनके अनुसार बीते 24 घंटों में 3,689 लोगों की कोरोना से मौत होने की जानकारी सामने आई। इस बीच सक्रिय मामलों की संख्या 33, 49,644 हो गई है। यह संक्रमण के कुल मामलों का 17.13 फीसद है।

क्‍या कहते हैं आंकड़े

देश में बीते सात अगस्त कोरोना संक्रमण के मामलों ने 20 लाख का आंकड़ा पार किया था। जबकि 50 लाख का आंकड़ा 16 सितंबर और एक करोड़ का आंकड़ा 19 दिसंबर को पार हुआ था। बीते अप्रैल माह की 19 तारीख तक देश में 1.50 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके थे।

18,04,954 नमूनों की जांच

आइसीएमआर के अनुसार देश में अब 29,01,42,339 नमूनों की जांच हो चुकी है। जबकि शनिवार (एक मई) को 18,04,954 नमूनों की जांच की गई। देश में अब तक कुल 2,15,542 मौतें हुई हैं जिनमें महाराष्ट्र से 69,615, दिल्ली से 16,559, कर्नाटक से 15,794, तमिलनाडु से 14,193, उत्तर प्रदेश से 12,874, बंगाल से 11447, पंजाब से 9,160 और छत्तीसगढ़ से 8,810 शामिल हैं।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें

बीते 24 घंटों में कोरोना से जिन 3,071 और लोगों की मौत हुई उनमें महाराष्ट्र से 669, दिल्ली से 407, उत्तर प्रदेश से 288, कर्नाटक से 217, राजस्थान से 159, तमिलनाडु से 153, बंगाल से 92 और बिहार से 97 लोग शामिल हैं।

सर्वाधिक नए केस वाले राज्य

राज्य-नए मामले-कुल संक्रमित (लाख में)

महाराष्ट्र 56,647-47.22

कर्नाटक 37,733-16.01

केरल 31,957-16.38

उत्तर प्रदेश 30,857-13.13

आंध्र प्रदेश 23,920-11.45

तमिलनाडु 20,768-12.07

दिल्ली 20,394-11.94

राजस्थान 18,298-6.33

बंगाल 17,515-8.63

बिहार 13,534-4.93

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!