दिल्ली में ऑक्सीजन आपूर्ति ठीक करने के लिए रात तक का अल्टीमेटम: SC

देश में बेकाबू होती कोरोना महामारी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हालात का स्वत: संज्ञान लिया और रविवार देर रात भी सुनवाई की। इस दौरान सर्वोच्च अदालत ने सरकारों से कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया जाए। अदालत ने कहा, हम केंद्र और राज्य सरकारों से सामूहिक समारोहों और सुपर स्प्रेडर कार्यक्रमों पर रोक लगाने पर विचार करने का आग्रह करेंगे। कोर्ट ने सरकारों से कहा है कि वे लोक कल्याण के हित में दूसरी लहर के वायरस पर अंकुश लगाने के लिए लॉकडाउन लगाने पर विचार कर सकते हैं। वहीं दिल्ली में ऑक्सीजन आपूर्ति बहाली के लिए सोमवार आधी रात तक का समय दिया गया है।

पिछले 24 घंटों में 3.6 लाख से ज्यादा नए मामले, 3,300 मौतें

इस बीच, देश में रविवार को संक्रमण के मामलों में मामूली कमी देखी गई। फिर भी 24 घंटों में 3.64 लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 3,300 मौतें भी हुईं। रविवार रात 12.45 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार 3,64,910 नए मामले आने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,99,14,633 हो गई। वहीं 3,300 और लोगों की मौत के साथ अब तक कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2,18,824 हो गई। देश में फिलहाल 34,10,161 सक्रिय मामले हैं। इस अवधि में 2,95,154 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इस तरह अब तक 1,62,77,092 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं।

सर्वाधिक नए केस वाले राज्य :

महाराष्ट्र: 56,647 ताजा केस, 47.22 लाख कुल केस
कर्नाटक: 37,733 ताजा केस, 16.01 लाख कुल केस
केरल: 31,957 ताजा केस, 16.38 लाख कुल केस
उत्तर प्रदेश: 30,857 ताजा केस, 13.13 लाख कुल केस
आंध्र प्रदेश: 23,920 ताजा केस, 11.45 लाख कुल केस
तमिलनाडु: 20,768 ताजा केस, 12.07 लाख कुल केस
दिल्ली: 20,394 ताजा केस, 11.94 लाख कुल केस
राजस्थान: 18,298 ताजा केस, 6.33 लाख कुल केस
बंगाल: 17,515 ताजा केस, 8.63 लाख कुल केस
बिहार: 13,534 ताजा केस, 4.93 लाख कुल केस

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!