जबलपुर:पुलिस शादी में बिन बुलाए मेहमान की तर्ज पर पहुंच गई, पिता पर FIR

लॉकडाउन में दो बेटियों की शादी में 400 लोग बुलाए,

जबलपुरशहर मेें कोरोना पूरे जोरों पर है। मरीजों को बेड तक नहीं मिल पा रहे हैं, लेकिन लोग हैं कि भीड़ जुटाने से बाज नहीं आ रहेे हैं। एक परिवार ने एक साथ अपनी दो बेटियों को शादी आयोजित की। इसमें 400 से ज्यादा मेहमान बुला लिए। शादी की अनुमति भी नहीं ली थी। शादी-कार्यक्रम चल ही रहा था कि हनुमानताल पुलिस वहां बिन बुलाए मेहमान की तर्ज पर पहुंच गई। सीएसपी के निर्देश पर आयोजनकर्ता के खिलाफ हनुमानताल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार शादी समारोह में सिर्फ 20 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति है।

हनुमानताल थाने के पीछे रहने वाले राजेश सोनकर के परिवार की दो बेटियों की शुक्रवार को शादी थी। मथुरा सेठ की बाड़ी में आयोजन रखा गया था। 50 की अनुमति वाली इस शादी में राजेश सोनकर ने 400 से अधिक मेहमानों को बुला लिया था। डीजे की धुन पर महफिल सजी थी। तभी हनुमानताल पुलिस को खबर लग गई।

शादी में 10 मेहमानों की परमिशन मिली तो टाइम बदलकर 100 को बुला लिया; तहसीलदार पहुंचे तो हलवाई पंडाल छोड़कर भागा

दो बेटियों की शादी में गाइडलाइन दरकिनार कर मेहमानों की भीड़ जुटा ली थी।

वीडियोग्राफी कराई, मेहमानों को रवाना किया

सीएसपी गोहलपुर अखिलेश गौर के मुताबिक मौके पर वीडियोग्राफी कराई गई। इसके बाद वहां मौजूद मेहमानों को रवाना किया गया। पुलिस ने राजेश सोनकर से अनुमति पत्र मांगा, लेकिन वह भी पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने राजेश सोनकर के खिलाफ धारा 188, 269, 270 आपदा प्रबंधन अधिनियम धारा 51 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!