रविचंद्रन अश्विन के परिवार के 10 सदस्य कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली ।

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति नारायणन ने बताया कि उनके परिवार के कुल 10 सदस्य पिछले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव पाए गए। मालूम हो कि आइपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले अश्विन ने कोरोना से जूझ रहे परिवार की सहायता के लिए रविवार को आइपीएल बीच में ही छोड़ने का फैसला किया था।

प्रीति ने लिखा कि एक ही हफ्ते में परिवार के छह बड़े और चार बच्चे कोरोना पॉजिटिव हो गए। अलग-अलग अस्पतालों में सभी भर्ती थे। पूरे हफ्ते यह बुरा सपना जारी रहा। तीन में से एक अभिभावक घर लौट आए हैं। आप सभी लोग वैक्सीन लगवा लीजिए। अपनी और अपने परिवार की इस महामारी से सुरक्षा कीजिए। मानसिक रूप से स्वस्थ होने की बजाय शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आसान है। पांचवें से आठवां दिन सबसे खराब समय था। हर कोई मदद की पेशकश कर रहा था, लेकिन कोई आपके पास नहीं था। यह बीमारी आपको अकेला कर देती है।

हालात सही होते हैं तो वापसी करेंगे अश्विन

34 वर्षीय अश्विन आइपीएल दिल्ली कैपिटल्स के सदस्य हैं और उन्होंने कहा है कि अगर हालात सही होते हैं तो वे वापसी करेंगे। अश्विन ने ट्वीट कर कहा था,’ मैं से इस सत्र के आइपीएल से ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार कोरोना महामारी से लड़ रहा है और इस कठिन समय में उन्हें मेरी मदद की जरूरत है। अगर हालात सही दिशा में जाते हैं तो मैं वापसी करूंगा। धन्यवाद दिल्ली कैपिटल्स।’

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने लीग बीच में छोड़ दी

अश्विन इस साल आइपीएल से हटने वाले पहले भारतीय हैं। अश्विन के अलावा कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने लीग बीच में छोड़ दी है। ऑस्ट्रेलिया और राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई, आरसीबी के केन रिचर्डसन और एडम जांपा ने लीग छोड़ दिय है। इससे पहले रॉयल्स के लियाम लिविंगस्टोन भी ब्रिटेन लौट गए थे।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!