कोरोना संक्रमित रणधीर कपूर ICU में किए गए शिफ्ट

मुंबई: कोरोना वायरस की दूसरी लहर और भी खतरनाक होती जा रही है. हर तरफ से सिर्फ बुरी खबरें ही सुनने को मिल रही हैं. महाराष्ट्र में तो कोरोना ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. अब एक्टर रणधीर कपूर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और अस्पताल में एडमिट हैं. हाल ही में करीबी सूत्रों से ये जानकारी मिली है कि अन्य जांच कराने के लिए उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है. एक्टर इस समय मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट हैं.

आईसीयू में हुए शिफ्ट

30 अप्रैल को रणधीर कपूर ने ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि- मुझे कोकिलाबेन अस्पताल के ICU वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है जहां मेरे और टेस्ट्स किए जाने हैं. अस्पताल में ठीक तरह से मेरी देख-रेख की जा रही है और इसके लिए मैं टीना अंबानी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. सब कुछ कंट्रोल में है. यहां मेरा बिल्कुल ठीक तरह से ध्यान रखा जा रहा है. सारा वक्त मैं डॉक्टर्स से घिरा रहता हूं.

इस लक्षण के बाद कराया कोविड टेस्ट

एक्टर ने बताया कि उन्हें कंपकंपी सी महसूस हुई. इसके बाद उन्होंने अपना कोविड टेस्ट कराया जो पॉजिटिव निकला. उन्हें हल्का बुखार भी था मगर अब बुखार ठीक हो चुका है. एक्टर के हेल्थ अपडेट की बात करें तो मौजूदा समय में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है और वे बेहतर महसूस कर रहे हैं.

स्टाफ के 5 अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव-

एक्टर 29 अप्रैल को कोविड पॉजिटिव पाए गए. इसके बाद ही उन्होंने खुद को कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट करा दिया. उन्होंने कहा- मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि मैं कैसे इनफेक्टेड हुआ. मैं सरप्राइज्ड हूं. मैं ये भी बताना चाहता हूं कि मेरे स्टाफ के 5 अन्य सदस्य भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. मेरे साथ वे पांचों भी इसी अस्पताल में हॉस्पिटेलाइज्ड हैं.

30 अप्रैल को खोया था छोटा भाई

बता दें कि आज से ठीक एक साल पहले ही रणधीर कपूर के छोटे भाई और बॉलीवुड एक्टर का ऋषि कपूर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. परिवार समेत पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी. अब दुर्भाग्यवश ठीक एक साल बाद एक्टर खुद कोरोना की चपेट में आ गए हैं और अस्पताल में एडमिट हैं. फिलहाल वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!