मास्क नहीं लगाने पर टोका तो कनिष्ठ शंकराचार्य बोले- न मेरा चालान होगा और न मैं मास्क लगाऊंगा, आप करिए मुझे गिरफ्तार

दमोह  कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासन सख्ती बरत रहा है। बुधवार रात दमोह जिले के पथरिया में संजय चौराहे पर तहसीलदार आलोक जौन, एसआई आलोक त्रिपुढे टीम के साथ बगैर मास्क और बगैर किसी कारण सड़कों पर घूमने वालों से पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान ज्योतिष पीठ काशी के कनिष्ठ शंकराचार्य आत्मानंद सरस्वती की गाड़ी चौराहे पर पहुंची। शंकराचार्य मास्क नहीं लगाए थे। यह देख अफसरों ने गाड़ी रोकी और उन्हें मास्क लगाने का बोला।

अधिकारियों की बात सुन कनिष्ठ शंकराचार्य झल्ला उठे। उन्होंने कहा न मेरा चालान होगा और न मैं मास्क लगाऊंगा। आप मुझे गिरफ्तार करिए। वह यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा पिछले वर्ष कोरोना की लड़ाई में मैंने आर्थिक सहायता की थी। साथ ही गरीबों की मदद की थी। मैं मास्क लगा लूंगा मुझे घबराहट होगी या बीमार पड़ जाऊंगा तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। शंकराचार्य की बात सुन अधिकारियों ने उन्हें समझाइश दी। लंबी बहस के बाद कनिष्ठ शंकराचार्य ने चालान कटवाया। इसके बाद वह मौके से रवाना हुए।

पथरिया के एसआई आलोक त्रिपुढे ने बताया चेकिंग के दौरान कनिष्ठ शंकराचार्य की गाड़ी रोकी थी। उन्होंने मास्क नहीं लगाया था तो समझाइश दी थी। मास्क नहीं लगाने का उनका अपना तर्क था। लेकिन समझाइश के बाद उन्होंने चालान कटवाया और मास्क लगाकर रवाना हो गए।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!