दो कक्षों में 14 टेबलों पर 26 राउंड में होगी मतगणना, विजयी जुलूस निकालने पर प्रतिबंध

दमोह विधानसभा-55 के उपचुनाव के मतदान के बाद अब जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोरोना संक्रमण के बीच 2 मई को दमोह उपचुनाव की मतगणना होना है। मतगणना की तैयारियों को लेकर कलेक्टर तरुण राठी और एसपी हेमंत चौहान ने पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतगणना के लिए 2 कक्षों में 7-7 टेबल लगाई जाएंगी। इस प्रकार 14 टेबलों पर 26 राउंड में मतगणना पूरी करने की तैयारी की जा रही है।

इसके अलावा पोस्टल बेलेट मतों की गणना के लिए अलग से कक्ष रहेगा। कलेक्टर राठी ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए मतगणना के बाद किसी भी दल को विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी है। इसके अलावा उन्होंने निर्देश देते हुए कहा मतगणना के बाद रिटर्निंग अधिकारी से प्रमाण पत्र लेने के दौरान विजयी उम्मीदवार या उसके अधिकृत प्रतिनिधि के साथ अधिकतम दो लोग ही मौजूद रह सकेंगे।

परिणामों का मानस भवन में होगा लाइव टेलीकास्ट

मतगणना पर भीड़ जमा न हो और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए व्यवस्थाएं की है। बैरिकेडिंग कर पुलिस बल को तैनात किया जा रहा है। वहीं मतगणना के दौरान प्रत्येक राउंड के परिणामों की जानकारी लाउड स्पीकर के मदद से लोगों को दी जाएगी।

इसके अलावा मानस भवन में बड़ी स्क्रीन लगाकर इस पर मतगणना के परिणामों का लाइव टेलीकास्ट कराया जाएगा। यहां बता दें दमोह विधानसभा उपचुनाव में 22 प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान के बाद सभी की किस्मत ईवीएम में कैद है। अब 2 मई को मतगणना के बाद तय होगा कि दमोह का ताज किसके सिर होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!