CM राहत कोष में एक महीने का वेतन जमा करने का लिया निर्णय, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जबलपुर  कोरोना संक्रमण के बीच कई तरह की सकारात्मक पहल भी हो रही हैं। लोग अपने-अपने स्तर से इस लड़ाई में सहयोग कर रहे हैं। ऐसा ही प्रयास गोहलपुर सीएसपी अखिलेश गौर ने किया है। उन्होंने एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का निर्णय लिया है। सीएम को पत्र लिखते हुए कहा है कि ऐसा वे अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर कर रहे हैं।

सीएसपी ने सीएम को संबोधित पत्र में लिखा है, एक माह से कई परिवारों ने प्रिय सदस्यों को खोया है। कई लोगों ने रोजगार खोया है। संकट की घड़ी में शासन-प्रशासन ऐसे लोगों के साथ भावनात्मक और आर्थिक रूप से खड़ा है। इस समय जनता को अधिकारियों की सेवा और त्याग भाव की आवश्यकता है।

इससे लोगों में शासन व्यवस्था के प्रति विश्वास पैदा होगा और हमें सहयोग मिलेगा। जनता के बिना सहयोग के इस महामारी से लड़ना कठिन है। मैं जानता हूं यह सूक्ष्म सहयोग है, लेकिन मेरा विश्वास है कि बूंद-बूंद से सागर बनता है, इसलिए इसे स्वीकार करें, ताकि इससे प्रेरित होकर जनसेवा कर सकूं।

शांति समिति की बैठक में मिली प्ररेणा

सीएसपी अखिलेश गौर के मुताबिक पिछले दिनों लॉकडाउन के संबंध में शांति समिति की बैठक हो रही थी। उस समय जब लॉकडाउन के संबंध में लोगों से चर्चा की गई, तो एक नागरिक ने अधिकारियों से सवाल किया कि आप लोगों को तो सैलरी मिल रही है, इसलिए आप लॉकडाउन के पक्ष में हैं, लेकिन बाकी आम जन को एक माह से रोजगार नहीं मिलेगा और ना उनके पास अन्य साधन है। क्या आप लोग भी सैलरी लेने से मना कर सकते हैं? इसी सवाल ने अंतरात्मा की झकझोरा और फिर निर्णय ले पाया

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!