इटली ने भी लगाया भारतीयों की एंट्री पर बैन

रोम । इटली ने भारत से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते इटली सरकार ने यह फैसला लिया है। इससे पहले भी ब्रिटेन, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, कनाडा जैसे देश भारतीयों पर ट्रैवल बैन लगा चुके हैं। इटली के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्परांजा ने ट्विटर पर बताया कि उन्होंने उन यात्रियों के इटली में आने पर रोक के आदेश को मंजूरी दी है, जो बीते 14 दिनों में भारत गए हों या फिर भारत से ही आ रहे हों। भारत इन दिनों कोरोना के गंभीर संकट से जूझ रहा है। खासतौर पर डबल म्यूटेंट के चलते भारत बुरी तरह से प्रभावित है। हर दिन लगातार 3 लाख से ज्यादा केसों के चलते भारत में कोरोना से हाहाकार मचा है। हर दिन नए केसों का यह आंकड़ा पहली लहर के मुकाबले तीन गुना अधिक है। रविवार की ही बात करें तो भारत में लगातार चौथे दिन दुनिया में सबसे ज्यादा केस मिले हैं। इटली ने भारत से आने वाले यात्रियों पर बैन लगाया है, लेकिन अपने नागरिकों के लिए शर्तों के साथ छूट भी दी है। इसके लिए उन्हें यात्रा से पहले की कोरोना निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके अलावा पहुंचने के बाद एक बार फिर से उनका कोरोना टेस्ट किया जाएगा। यही नहीं दोनों टेस्ट में निगेटिव पाए जाने के बाद भी उन्हें क्वारेंटाइन में जाना होगा। इसके अलावा जो इटली में ही हैं, लेकिन बीते 14  दिनों में कभी भारत गए थे, उन्हें भी टेस्ट से गुजरना होगा। 
इटली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत से आए नए कोरोना वैरिएंट का परीक्षण करने के लिए हमारे वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। इस बीच सोमवार को बीते 24 घंटों में भारत में 3.54 लाख नए केस मिले हैं। इसके अलावा 2,806 लोगों की मौत हुई है। भारत में एक दिन में महामारी से जान गंवाने वालों की सर्वाधिक संख्या है। देश में कई दिनों से नए मरीजों और मौतों की सर्वाधिक संख्या दर्ज की जा रही है। यह लगातार छठा दिन है जब नए संक्रमितों की संख्या तीन लाख से अधिक रही। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!