महाराष्ट्र के बीड में एक एंबुलेंस में 22 बॉडी ठूंस दीं, श्मशान में एक चिता पर 3-3 शवों का अंतिम संस्कार किया

बीड  महाराष्ट्र के बीड जिले में कोरोना मरीजों के शव के साथ अमानवीयता की घटना सामने आई है। यहां एक एम्बुलेंस में 22 शवों को एक दूसरे के ऊपर रखकर शमशान लाया गया और फिर एक चिता पर 2 से 3 लाशों को रखकर अंतिम संस्कार किया गया।

घटना की तस्वीरें सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। बीड जिले के अंबाजोगाई में स्वामी रामानंद तीर्थ अस्पताल में रविवार रात तक कोरोना से 30 मरीजों की मौत हुई थी। इनमें से 22 शवों को एक ही एम्बुलेंस में शमशान लाया गया, बाकी के 8 शव दूसरी एंबुलेंस में लाए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हॉस्पिटल के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है।

कोरोना मरीजों के शवों को इस तरह एक के ऊपर एक बेतरतीबी से रखा गया था।

हॉस्पिटल की सफाई, सिर्फ दो ही एंबुलेंस हैं

अस्पताल ने सफाई में कहा है कि उनके पास दो ही एंबुलेंस हैं। उन्होंने पांच एंबुलेंस की और मांग की है। 17 मार्च को प्रशासन को पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन अभी तक एम्बुलेंस नहीं मिली हैं।

अंबाजोगाई के अनुविभागीय अधिकारी शरद जादके ने बताया कि कोरोना मरीज की मृत्यु के कुछ ही देर में अंतिम संस्कार का नियम है। एक साथ इतने शवों को जमा करने की अनुमति नहीं है। यह कैसे हुआ, इसकी जांच करवाई जा रही है।

हॉस्पिटल की इस छोटी सी एम्बुलेंस में ही लाए गया 22 मरीजों के शव।

सभी हॉस्पिटल और कोविड सेंटर फुल

मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने से अंबजोगाई तालुका में स्थिति गंभीर है। यहां के स्वाराती अस्पताल पर भी भारी दबाव है। इसके अलावा यहां स्थापित लोखंडी सावरगाव कोविड केंद्र भी फुल हो चुका है। पड़ोस की तालुकाओं से यहां मरीजों के आने का सिलसिला जारी है।

एंबुलेंस में लाए गए सभी शवों का एक साथ ऐसे अंतिम संस्कार किया गया।

शवों के अंतिम संस्कार के लिए यह है प्रोटोकॉल

केंद्र के प्रोटोकॉल के मुताबिक कोरोना मरीज की मौत के 2 घंटे के अंदर शव को एक वाहन में प्रशिक्षित कर्मचारी प्लास्टिक बैग में रखकर शमशान ले जाएगा।
किसी को शव छूने की अनुमति नहीं होगी। अंतिम संस्कार में भीड़ पर भी रोक लगाई गई है। अंत्येष्टि के बाद सैनिटाइजेशन की व्यवस्था होगी।
मृतक के परिवार की मौजूदगी में 24 घंटे में अस्पताल को निगम की मदद से दाह संस्कार करवाना होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!