अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने PM मोदी से की बात

वाशिंगटन |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सोमवार को फोन पर बातचीत के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत की गति से मदद करने का संकल्प लिया। व्हाइट हाउस ने बताया कि बाइडन ने मोदी से कहा कि अमेरिका और भारत कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में निकटता से मिलकर काम करेंगे।

व्हाइट हाउस ने फोन पर हुई बातचीत की जानकारी मुहैया कराते हुए कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने कोविड-19 मामलों में हालिया बढ़ोतरी से प्रभावित भारत के लोगों को अमेरिका की ओर से लगातार समर्थन दिए जाने का संकल्प लिया।” व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका ऑक्सीजन संबंधी आपूर्ति, टीके संबंधी सामग्री और चिकित्सा संबंधी सामग्री समेत आपात सहायता मुहैया करा रहा है।
उसने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच मजबूत सहयोग की सराहना की। दोनों नेताओं ने संकल्प लिया कि अमेरिका एवं भारत अपने नागरिकों और अपने समुदायों के स्वास्थ्य की रक्षा के प्रयासों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।”
भारत में कोविड-19 की ताजा लहर के बाद दोनों नेताओं ने पहली बार फोन पर बात की है। भारत में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,73,13,163 हो गई है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28 लाख को पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन की गई जानकारी के अनुसार, संक्रमण से 2,812 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,95,123 हो गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!