भारत-फ्रांस की नौसेनाओं का अरब सागर में युद्धाभ्यास शुरू

नई दिल्ली ।

भारत और फ्रांस की नौसेनाओं ने रविवार को अरब सागर में तीन दिवसीय युद्धाभ्यास की शुरुआत की। यह युद्धाभ्यास हिंद महासागर में चीन की बढ़ती मौजूदगी से उत्पन्न चिंता की पृष्ठभूमि में हो रहा है। फ्रांसीसी नौसेना की ओर से इस युद्धाभ्यास में परमाणु ऊर्जा से चालित विमान वाहक पोत चा‌र्ल्स दि गॉल और उसके पूरे आक्रमण दस्ते को इसमें शामिल किया गया है, जो इस युद्धाभ्यास की गंभीरता को बताता है।

फ्रांसीसी दूतावास ने कहा कि वरुण अभ्यास के 19वां संस्करण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को प्रोत्साहित करने में दोनों देशों के साझा हित और प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। यह विस्तृत द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी का सुबूत है। बयान के मुताबिक युद्धाभ्यास के दौरान विभिन्न तरह के समुद्री अभियान का अभ्यास किया जाएगा। इसका उद्देश्य नौसेनाओं में समन्वय करना है और रणनीतिक क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की क्षमता हासिल करनी है।

आइएनएस शारदा के जरिये लक्षद्वीप पहुंचाई गईं आवश्यक चिकित्सा वस्तुएं

कोरोना महामारी से निपटने में मदद करने के लिए भारतीय नौसेना के पोत आइएनएस शारदा के जरिये केरल के कोच्चि से रविवार को मास्क एवं आक्सीजन सिलेंडर समेत आवश्यक चिकित्सकीय वस्तुएं लक्षद्वीप पहुंचाई गईं। नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि ‘मिशन आक्सीजन एक्सप्रेस’ के तहत यह आपूíत की गई।अधिकारियों ने बताया कि पोत के जरिये 35 आक्सीजन सिलेंडर, रैपिड एंटीजन जांच किट, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), मास्क एवं अन्य सामग्री लक्षद्वीप के कावारत्ती पहुंचाई गईं। इसके बाद पोत ने मिनिकाय में ऑक्सीजन सिलेंडर और चिकित्सकीय वस्तुएं पहुंचाईं।अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना ने मेघना पोत के जरिये लक्षद्वीप से 41 खाली आक्सीजन सिलेंडर कोच्चि पहुंचाने का अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि इन सिलेंडरों के भरने के बाद मेघना वापस लौटेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!