वाराणसी सीट:किसान से लेकर पूर्व जज तक हैं प्रत्याशी

देश की सबसे चर्चित यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट पर भले ही पीएम नरेंद्र मोदी का जीतना तय लग रहा हो, लेकिन यहां का चुनावी माहौल जरूर दिलचस्प है। इसकी वजह यह है कि इस सीट पर कोई पीएम मोदी के विरोध में उतरा है तो कोई सरकार की नीतियों के खिलाफ संदेश दे रहा है। यहां पीएम मोदी के मुकाबले में पूर्व जवान, 111 किसान और एक पूर्व जज भी मैदान में हैं। साल 2014 के चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी यहां से चुनाव जीते थे। तब इस सीट पर अरविंद केजरीवाल के चुनाव लड़ने से खासी चर्चा थी, लेकिन अब कई अनोखे प्रत्याशियों ने यहां रोचकता बढ़ा दी है। पीएम मोदी को टक्कर देने के लिए तमिलनाडु के किसानों से लेकर नौकरी से निकाले गए बीएसएफ कॉन्स्टेबल तक हैं।
भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व जज कर्णन की लड़ाई

  • उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट पर सबसे चर्चित प्रत्याशी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • 2014 चुनाव में मोदी यहां से चुनाव जीते थे, इस बार फिर यह सीट आकर्षण का केंद्र बनी
  • मोदी को टक्कर देने के लिए किसानों से लेकर नौकरी से निकाले गए बीएसएफ जवान तक

चिन्नास्वामी स्वामीनाथन


कोलकाता हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज चिन्नास्वामी स्वामीनाथन कर्णन भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। कर्णन पहले ऐसे जज हैं, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना का दोषी करार दिया है। उन्हें 2017 में 6 महीने के लिए जेल भी जाना पड़ा था। अब वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ना चाहते हैं। उन्होंने 2018 में ऐंटी-करप्शन डायनैममिक पार्टी बनाई थी। 63 साल के पूर्व जज सेंट्रल चेन्नै से नामांकन भर चुके हैं और वाराणसी उनकी दूसरी सीट है।
जवानों की समस्याओं पर रोशनी डालेंगे तेज बहादुर


तेज बहादुर


पिछले साल एक और नाम काफी चर्चा में रहा था। बीएसएफ कॉन्स्टेबल तेज बहादुर यादव का। यादव ने जवानों को दिए जाने वाले खराब क्वॉलिटी के खाने की आलोचना करते हुए एक विडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था जो काफी वायरल हो गया था। हालांकि, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के बाद उनके आरोपों को गलत पाया गया था और यादव को नौकरी से निकाल दिया गया था। वह वाराणसी से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। वह बताते हैं कि उन्होंने वाराणसी सीट को इसलिए चुना है क्योंकि यह एक हाई प्रोफाइल सीट है और भले ही वह हार जाएं, वह जवानों के मुद्दों पर रोशनी डालना चाहते हैं और लोगों के बीच संदेश पहुंचाना चाहते हैं।
दिल्ली के बाद वाराणसी से आवाज उठाएंगे तमिलनाडु के किसान
पीएम मोदी के खिलाफ उतरने वाले प्रत्याशियों में तमिलनाडु के 111 किसान भी शामिल हैं। 2017 में राजधानी दिल्ली में इन किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया था। 111 किसानों के इस समूह का नेतृत्व पी अय्यकन्नू कर रहे हैं। गौरतलब है कि 2017 में इन किसानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिन तक अलग-अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन किया था ताकि उनकी समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान जाए।
दलित आंदोलन का चेहरा- चंद्रशेखर आजाद
पीएम के खिलाफ उतरे सबसे चर्चित प्रत्याशी शायद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद। उन्होंने 30 मार्च को रोड शो में ‘मोदी की हार का काउंटडाउन’ तक शुरू कर दिया था। अपने तीखे भाषणों से वह दलित युवाओं के बीच चर्चित हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के खुद अस्पताल जाकर उनसे मिलने के बाद से वह और भी चर्चा में आ गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!