बोकारो से चला टैंकर सागर पहुंचा, एक सप्ताह तक नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी

सागर।

बोकारो से सागर के लिए रवाना हुआ ऑक्सीजन का टैंकर सोमवार को सागर पहुंच गया। एक दिन पहले झांसी पुलिस प्रशासन द्वारा इसे रोक लिया गया था, लेकिन एसीएस के दखल के बाद इसे सागर पहुंचा दिया गया।

बोकारो से दो दिन पहले 16 टन का आक्सीजन टैंकर क्रं. यूपी 78 बीटी 5404 सागर के लिए निकला था, लेकिन उप्र के झांसी में जीआरपी ने इसे रोक लिया था। मामले की जानकारी लगते ही कमिश्नर मुकेश शुक्ला व कलेक्टर दीपक सिंह ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पत्राचार शुरू हुआ और अतिरिक्त गृह सचिव राजेश राजौरा ने यूपी सरकार के एसीएस से बात की और फिर यह टैंकर महोबार, छतरपुर के बीच कैमाहा बार्डर से सागर के लिए रवाना किया गया।

हालांकि बाद में राजौरा इंटरनेट मीडिया में सिलेंडर रोके जाने की बात को सिर्फ अफवाह बता रहे थे। गनीमत यह रही कि रविवार को जबलपुर से दूसरा ऑक्सीजन टैंकर सागर पहुंच गया था नहीं तो यहां ऑक्सीजन का संकट खड़ा हो सकता था।

बीएमसी में खाली कराया टैंकर, एक सप्ताह तक राहत

नोडल अधिकारी डॉक्टर इच्छित गढ़पाले द्वारा लगातार की गई मॉनिटरिंग से बोकारो से चला ऑक्सीजन टैंकर सोमवार को सुबह सागर पहुंचा गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं ऑक्सीजन के नोडल अधिकारी डॉ इच्छित गढ़वाले ने बताया कि कमिश्नर मुकेश शुक्ला के निर्देश पर ट्रैफिक डीएसपी और पुलिस बल ने लगातार निगरानी करते हुए सोमवार को प्रातः 6 बजे सागर सीमा में पहुंचा और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में खाली कराया है।

डॉ गढ़पाले ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर लाने के लिए परियोजना अधिकारी उदय गौतम, डीएसपी संजय खरे एवं अन्य पुलिस बल के साथ टैंकर लाने के लिए योजना बनाई और सागर लाए। अब यह ऑक्सीजन करीब एक सप्ताह तक मरीजों के लिए पर्याप्त है तो वहीं जबलपुर से प्रतिदिन करीब 600 सिलेंडर भी प्राप्त होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

    अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणित

    रोहतक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!