सिर्फ 99 दिनों में कोरोना वैक्सीन की 14 करोड़ खुराकें लगाने में दुनिया का सबसे तेज देश बना भारत

भारत दुनिया में अपने नागरिकों को सबसे तेजी से 14 करोड़ कोविड रोधी टीकों की खुराक लगाने वाला देश बन गया है और उसने महज 99 दिनों में इसे अंजाम दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार को यह जानकारी दी गई। मंत्रालय ने सुबह सात बजे तक की शुरुआती रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि देश में हुए कुल टीकाकरण में से 58.83 प्रतिशत टीके आठ राज्यों – महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल- में लगाए गए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि अब तक देश भर में 20,19,263 सत्रों में कुल 14,09,16,417 टीके की खुराक दी गईं। इसमें कहा गया कि इनमें 92,90,528 स्वास्थ्यकर्मियों और 1,19,50,251 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को टीके की पहली खुराक लग चुकी है जबकि 59,95,634 स्वास्थ्यकर्मियों और 62,90,491 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। वरिष्ठ नागरिकों की बात करें तो 4,96,55,753 को पहली खुराक लग चुकी है जबकि 77,19,730 वरिष्ठ नागरिकों को दूसरी खुराक भी लग चुकी है।

वहीं 45 से 60 साल आयुवर्ग के 4,76,83,792 लोगों को टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है जबकि ऐसे 23,30,238 लोग दूसरी खुराक भी लगवा चुके हैं। मंत्रालय ने रेखांकित किया, एक अन्य महत्वपूर्व उपलब्धि यह है कि भारत 14 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े तक सबसे तेजी से पहुंचने वाला देश बन गया है। भारत ने यह महज 99 दिनों में किया है। मंत्रालय के मुताबिक टीके की 25 लाख से ज्यादा खुराक बीते 24 घंटों के दौरान दी गई।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!