सुकमा में नक्सलियों ने हाइवे पर सात वाहनों में लगाई आग

सुकमा।

नक्सलियों ने भारत बंद का ऐलान 26 अप्रैल को किया था। उससे एक दिन पहले देर शाम को 400 मीटर के दायरे में 7 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। साथ ही मौके पर पर्चे व बैनर भी लगाए जिसमें भारत बंद का जिक्र किया गया। करीब एक घंटे तक एनएच 30 पर नक्सली उत्पात मचाते रहे। आगजनी की पुष्टि एसपी के एल ध्रुव ने की।

रविवार देर शाम 7 बजे एनएच 30 पर स्थित एर्राबोर थाने से करीब 2 किमी दूर वर्दीधारी व ग्रामीण वेशभूषा में 100 से अधिक नक्सली आ धमके। एनएच 30 पर पेड़ काटकर डाला गया और सुकमा की ओर से आ रहे वाहनों को रोका गया। नक्सलियों ने वाहन चालकों को नीचे उतारकर उनके मोबाइल ले लिए फिर डीजल टैंक को फोडा और उसे वाहनों पर डालकर उनमें आग लगा दी। इसी तरह वहां आने वाले सभी वाहनों को एक-एक कर रोका और सात वाहनों में आग लगा दी। वाहन चालकों को नक्सलियों ने वहां से भगा दिया। करीब एक घण्टे तक नक्सली उत्पात मचाते रहे। इधर सूचना मिलने पर जवान मौके में लिए रवाना हुए। खबर की पुष्टि एसपी के एल ध्रुव ने की है।

बाल-बाल बची यात्री बस

जब एर्राबोर के पास आगजनी हो रही थी तभी कोंटा की और से आ रही यात्री बस के चालक ने देखा कि वहां पर नक्सली वाहन में आग जला रहे हैं। तो तत्काल बस चालक ने करीब आधे किलोमीटर तक बस को रिवर्स में लेकर कोंटा पहुंचा। बस चालक की सूझबूझ के चलते यात्री बस बाल-बाल बच गई।
प्रत्यक्षदर्शी वाहन चालक ने बताया कि जब हम वहां पहुंचे तो नक्सलियों ने दो वाहन को रोक कर रखा था। सड़क पर पेड़ काटकर डाल दिया था, जिससे रास्ता जाम हो गया था। इसके बाद उनके मोबाइल व वाहन की चाबी ले लिए और दूर जाने को कहा गया। उसके बाद डीजल टैंक फोड़कर डीजल वाहनों पर छिड़का गया और आग लगा दी गई। उसके बाद वाहन आते गए और नक्सली आग लगाते गए। करीब 100 की संख्या में वर्दीधारी व ग्रामीण वेशभूषा में नक्सली थे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!