कोरोना से दहला भोपाल, एक दिन में अब तक सबसे ज्‍यादा 155 लोगों की मौत

भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना से मौत का सिलसिला जारी है. शनिवार को एक दिन में 155 लोगों कोरोना लील गया. ये भोपाल में कोरोना से मौत का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. ये सरकारी आंकड़ा नहीं है बल्कि श्मशान घाट और कब्रिस्तान में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किये गए अंतिम संस्कार का ब्यौरा है. सरकारी आंकड़े के मुताबिक, शनिवार को सिर्फ 5 लोगों की मौत होना बतायी गयी है.

शनिवार 24 अप्रैल को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत भोपाल में 155 शवों का अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान भदभदा विश्राम घाट में 100 और सुभाष विश्राम घाट में 40 शवों की अंत्येष्टि की गयी. झदा कब्रिस्तान में 15 शवों को दफनाया गया. हालांकि सरकारी आंकड़ों में शनिवार को सिर्फ 5 लोगों की मौत बतायी गयी. इससे एक दिन पहले 23 अप्रैल को 131 शवों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया था.

इस तरह बढ़ रहा मौत का ग्राफ
>15  अप्रैल को 112 शवों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार हुआ था.
>16 अप्रैल को एक दिन में 118 शवों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया था.

>17 अप्रैल के आंकड़ों के अनुसार शहर के मुख्य विश्राम घाट और कब्रिस्तान में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत 92 लोगों की अंतिम क्रिया की गयी.सरकारी आंकड़ों में कोरोना से 3 मौत होना बताई गई थी.

>18 अप्रैल को 112 शवों का कोविड प्रोटोकॉल के अंतिम संस्कार साथ किया गया था. सबसे ज्यादा  शवों का अंतिम संस्कार भदभदा विश्राम घाट में किया गया.
>19 अप्रैल को 123 शवों का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया गया था.
>20 अप्रैल को 148 शवों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार हुआ था.
>21अप्रैल को 138 शवों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार हुआ था.
>22 अप्रैल को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत 117 शवों का अंतिम संस्कार किया गया.
>23 अप्रैल को 131 शवों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार हुआ था.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!