दिल्ली से पन्ना जा रही मजदूरों से भरी बस पलटी

ग्वालियर ।

मजदूरों को लेकर दिल्ली से पन्ना जा रही एक बस ग्वालियर झांसी हाइवे पर कल्याण तिराहे के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के दुर्घटनाग्रस्त हाेने से उसमें सवार करीब अाधा दर्जन मजदूर घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद सवारियों के बीच चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना लगते ही आंतरी थाना प्रभारी अमित शर्मा मौके पर पहुंचे और बस से घायल मजदूरों को निकालकर प्राथमिक इलाज उपलब्ध कराया गया। इसके बाद दूसरी बस से उनके घरों के लिए रवाना कर दिया। घटना शनिवार रविवार रात करीब डेढ़ बजे की है। दिल्ली से चलकर पन्ना जा रही धर्मेद्र बैनर की बस नंबर एमपी 07 पी 4007 ग्वालियर झांसी हाइवे पर कल्याणी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

बस के पलटने से सवारियां घबरा गई आैर चीख पुकार मच गई। आंतरी थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि घटना में करीब 6 लोग घायल हुए हैं। जिनके मामूली चोटें आई हैं। घायलों को आंतरी अस्पताल में ही इलाज देकर सभी मजदूरों को दूसरी बस से उनके घरों तक भेज दिया गया। बस चालक के द्वारा ओवरटेक किए जाने के कारण हादसा हुआ है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मजदूरों से भरी बस जो दिल्ली से टीकमगढ़ जा रही थी, वह जौरासी घाटी पर पलट गई थी। जिसमें 3 मजदूरों की मौत हो गई थी और 8 मजदूर घायल हुए थे। अब बस पलटने का यह दूसरा मामला फिर सामने आया है।

ओवरटेक होने पर दूसरे वाहन से लगा कटः तेज रफ्तार से आ रही बस के चालक ने ओवरटेक करते हुए बस को निकालना चाहा, लेकिन इस दाैरान पास से गुजर रहे वाहन का कट लगने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

  • सम्बंधित खबरे

    गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

    अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणित

    रोहतक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!