उज्जैन में शव जलाने की जगह नहीं, श्मशान के रास्ते और वाहन पार्किंग पर ही जला रहे शव

उज्जैन कोरोना का एक भयावह रूप यह भी सामने आया है कि अस्पतालों के बाद अब श्मशान में शव जलाने तक की जगह नहीं बची। ऐसे में श्मशान के रास्ते और वाहन पार्किंग की जगह पर भी शव जलाए जा रहे हैं। चक्रतीर्थ घाट की सड़क पर ही शव जलाने पर अव्यवस्थाएं भी उजागर हुई है।

उज्जैन में कोरोना संक्रमण से हालात कितने भयावह होते जा रहे हैं यह एक फोटो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। उज्जैन में शिप्रा नदी के किनारे चक्रतीर्थ श्मशान घाट के बाहर दो पहिया वाहन स्टैंड और सड़क का यह फोटो तेजी से वायरल हुआ। इस फोटो में जलती हुई लाशों का ढेर और ठंडी पड़ी राख दिखाई दे रही है। इसके अलावा रात होने के बाद भी लाशें लाते हुई दिखाई दे रही हैं। यह फोटो श्मशान के बाहर स्टैंड से घाट तक जाने वाले रास्ते का है। घाट पर चिता जलाने के स्टैंड पर जगह नहीं मिली तो सड़क पर ही लोगों ने चिता जलाना शुरू कर दिया।

उज्जैन में सरकारी आंकड़ों के हिसाब से तो रोजाना लगभग एक या दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो रही है लेकिन असली कहानी तो श्मशान घाट कह रहे हैं। उज्जैन के तीन अलग श्मशान घाट चक्रतीर्थ घाट, मंगलनाथ मंदिर के समीप ओखलेश्वर घाट और त्रिवेणी स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि तीनों घाटों पर रोजाना 60 से 70 अंतिम संस्कार हो रहे हैं। रहवासियों और श्मशान घाट पर काम करने वालों ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए लगातार लाशें आ रही है। कर्मचारी राजेश कह रहे हैं कि इतनी अधिक लाशें आने से जगह कम पड़ रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

    अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणित

    रोहतक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!