अर्थी पर शव रखकर संस्कार कर दिए, मुखाग्नि से पहले आखिरी बार चेहरा देखने के लिए कपड़ा हटाया तो बेटा बोला

ग्वालियर परिजनों में अस्पताल में किया हंगामा, फिर दो घंटे बाद दिया शव
सुपर स्पेशियलिटी में आए दिन हो रही है लापरवाही

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां कोविड संक्रमित की मौत के बाद उसके परिजन को दूसरे का शव दे दिया गया। परिजनों ने श्मशान में अंत्येष्टि के लिए अर्थी पर संस्कार भी पूरे कर दिए। मुखाग्नि से पहले जब बेटे ने चेहरा देखने के लिए कपड़ा हटाया तो अवाक रह गया। शव उसके पिता का नहीं, किसी और का था। इसके बाद परिजनों ने वापस अस्पताल पहुंचकर हंगामा कर दिया। इसके करीब दो घंटे बाद परिजनों को शव दिया गया।

मृतक छोटेलाल कुशवाह, इनका ही शव बदल गया है



ग्वालियर में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा है। कहीं ऑक्सीजन तो कहीं रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत है। इस दौरान JAH ( जयारोग्य अस्पताल) परिसर में स्थित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही सामने आई। समाधिया कॉलोनी में रहने वाले 62 वर्षीय छोटे लाल कुशवाह BSNL विभाग से रिटायर्ड थे। वह कोरोना संक्रमित होने पर चार दिन पहले सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात 1:30 बजे मौत हो गई। आशंका है कि JAH में शुक्रवार रात ऑक्सीजन न मिलने से मौत हुई है। इस की जानकारी जब परिजन को लगी तो वह शव लेने अस्पताल पहुंचे। सुपर स्पेशियलिटी से उनको पिता के नाम पर एक शव दे दिया गया।

चेहरा नहीं देखते, तो हो जाता किसी और का अंतिम संस्कार

परिजन को जो शव दिया गया, वह पूरी तरह पैक था। बाहर पिता के नाम की चिट लगी थी। परिजन शव लेकर मुक्तिधाम पहुंच गए। नगर निगम का अमला भी पहुंच गया। यहां शव को उतारकर अर्थी पर रख लिया। सारे संस्कार बाहर से ही कर दिए, लेकिन मृतक के बेटे का मन नहीं माना, मुखाग्नि से पहले आखिरी बार पिता के चेहरा देखने की जिद की। जब मृतक का चेहरा खोला, तो आश्चर्य में पड़ गए। यह शव छोटेलाल कुशवाह का नहीं था। परिजन वहीं अंतिम संस्कार रोकते हुए तत्काल अस्पताल वापस पहुंचे।

उन्होंने वहां मौजूद डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत की। इसे सुनकर डॉक्टर और अधिकारियों में हड़कंप मच गया और तत्काल छोटेलाल के शव की तलाश की गई। 2 घंटे बाद उन्हें शव मिल गया। परिजन को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द किया गया। इस पर तहसीलदार कुलदीप कुमार का कहना है, मृतक का चेहरा दिखाकर ही शव परिजन को दिया जाता है। ऐसे में कहां चूक हुई है, जांच का विषय है।

न जाने ऐसे किस-किस के शव जलवा दिए होंगे

इस घटना पर लोगों का कहना था, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में इतनी लापरवाही चल रही है कि यहां लोगों की जान से खिलवाड़ की जा रही है। न जाने ऐसे किस-किस के शव जलवा दिए होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

    अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणित

    रोहतक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!