अपराध से होने वाला असर तय करेगा कि एनएसए लगेगा या नहीं

जबलपुर।

मप्र हाईकोर्ट की वृहद बैंच ने तय किया कि अपराध से समाज पर होने व्यापक असर से तय होगा कि एनएसए लगेगा या नहीं। चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक, जस्टिस राजीव दुबे और जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की बैंच ने इस मत के साथ खंडवा निवासी संदीप जैन के मामले में पारित उस निर्णय को निरस्त कर दिया है कि जिसमें कहा गया कि मिलावट के मामलों में एनएसए के तहत कार्रवाई नहीं की जा सकती है।

खंडवा निवासी संदीप जैन के खिलाफ मिलावट के मामले में एनएसए की कार्रवाई की गई थी। हाईकोर्ट की डिवीजन बैंच ने 8 नवंबर 2019 को यह कहते हुए आदेश को निरस्त कर दिया कि मिलावट के मामले में एनएसए की कार्रवाई नहीं की जा सकती है। वहीं जबलपुर निवासी कमल खरे के मामले में दूसरी डिवीजन बैंच में मतभेद हुए। इसके बाद इस मामले को लार्जर बैंच में भेजा गया। लार्जर बैंच ने मिलावट के मामलों क्या एनएसए की कार्रवाई हो सकती है। क्या जिला दंडाधिकारी एक बार एनएसए का आदेश पारित करने के बाद उसे वापस ले सकता है और निरूद्द्ध किए गए व्यक्ति को अभ्यावेदन देने का अधिकार है या नहीं।

सुनवाई के बाद लार्जर बैंच ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत किए गए अपराध की सजा मिलती है, जबकि एनएसए का उपयोग भविष्य में होने वाले अपराध को रोकने के लिए किया जाता है। अपने आदेश में कहा है कि जिस व्यक्ति को एनएसए के तहत निरूद्द्ध किया गया है उसे जिला दंडाधिकारी के समक्ष अभ्यावेदन देने का अधिकार है। लार्जर बैंच ने कहा है कि जिला दंडाधिकारी के एनएसए के आदेश का राज्य सरकार द्वारा 12 दिन के भीतर अनुमोदन किया जाना चाहिए। जब तक राज्य सरकार एनएसए के आदेश का अनुमोदन नहीं कर देती है, इस दौरान जिला दंडाधिकारी को एनएसए का आदेश वापस लेने का अधिकार है।

याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता नमन नागरथ और अधिवक्ता संकल्प कोचर ने पक्ष प्रस्तुत किया, जबकि राज्य सरकार की से उप महाधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने पक्ष रखा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!