सिंगापुर और यूएई से आक्सीजन टैंकर मंगाने की तैयारी

नई दिल्ली ।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते आक्सीजन को लेकर मची अफरा तफरी के बीच सरकार दूसरे देशों से उच्च क्षमता वाले आक्सीजन टैंकर मंगाने की तैयारी में है। सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ इसको लेकर बातचीत भी चल रही है। सरकार ने राज्यों को उत्पादन बढ़ाने के लिए बंद पड़ी आक्सीजन इकाइयों को दोबारा चालू करने के भी निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा देश में कोरोना के हालात की समीक्षा करने के बाद यह पहल की गई है। शाह ने आक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने के लिए कई निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना के हालात की समीक्षा की

शाह के निर्देश के बाद गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को अपने क्षेत्र के आक्सीजन उत्पादकों की सूची तैयार करने को लेकर पत्र लिखा है। साथ ही बिना किसी बाधा के आक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित करने को भी कहा है। गृह मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि आक्सीजन ढुलाई के लिए उच्च क्षमता वाले टैंकरों को सिंगापुर और यूएई समेत दूसरे देशों से मंगाने के लिए गृह मंत्रालय समन्वय कर रहा है। समीक्षा बैठक में गृह मंत्री ने आक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने के लिए विभिन्न उपाय भी सुझाए हैं। गृह मंत्रालय का एक विशेषज्ञ समूह जरूरत के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आक्सीजन आवंटन के मसले को भी देख रहा है। आक्सीजन सप्लाई के समय को कम करने की कोशिश की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!