कोरोना अब काल पर भी भारी :रात में भी जल रही चिताएं,बदल गईं परंपराएं और वक्त

ग्वालियर. लगता है कोरोना अब काल पर भी भारी पड़ गया है. इस महामारी से पूरे प्रदेश में तो हाहाकार मचा ही है, लेकिन ग्वालियर में इसने परंपरा और काल के समय चक्र को भी मात दे दी है. ग्वालियर में अब चिताओं को रात में भी जलाया जा रहा है. जगह नहीं होने पर उन्हें श्मशान घाट के रास्ते में ही जला दिया जा रहा है.जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम अब कोविड से मरने वाले लोगों के शवों का बोझ नहीं उठा पा रहा. यहां एक ही दिन में 20 से ज्यादा चिताएं जलाई जा रही हैं. गुरुवार को यहां 22 चिताओं को अग्नि दी गई. शाम 4:30 बजे यहां 8 चिताएं जमीन पर जल रहीं थीं और 12 शव का अंतिम संस्कार गैस शवदाह गृह में किया गया. यहां अब रात में भी शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है.

पीपीई किट में विश्राम घाट जा रहे परिजन
बता दें, कोरोना प्रोटोकॉल से होने वाले शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए 3 से 4 परिजन ही पहुंच रहे हैं. परिजन भी डर के मारे पीपीई किट में जा रहे हैं. गुरुवार को जब विश्राम घाट में जगह कम पड़ी तो 8 शवों के अंतिम संस्कार विश्राम घाट के रास्ते पर चिता बनाकर किए गए.

काल पर भारी Corona: अब रात में भी जल रही चिताएं, इस शहर में बदल गईं परंपराएं  और वक्त । corona beat tradition pyres being burnt in night too in Gwalior  pandemic

इतनी हुए एक्टिव मरीजों की संख्या
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या 84957 हो गई है. 9620 मरीज़ अस्पताल से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं. इंदौर मे 2107, भोपाल में 1008, जबलपुर में 462, ग्वालियर में 714 मरीज़ स्वस्थ होकर घर लौट चुक हैं. प्रदेश भर में 24 घंटों में कोरोना संक्रमित मरीजों के 12384 नए मामले सामने आए. इंदौर में 1781, भोपाल में 1739, जबलपुर में  803, ग्वालियर में 1190 कोरोना पॉज़िटिव मिले. 75 लोगो की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई.

  • सम्बंधित खबरे

    गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

    अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणित

    रोहतक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!