भिंड में लठैतों ने बस से उतार कर जयपुर से आ रहे मजदूरों को पीटा

जयपुर से आ रहे मजदूरों को भिंड में लठैतों ने बस से उतार कर पीटा, घायलों की मदद के लिए पुलिस भी नहीं आई; 6 घंटे बाद FIR लिखी

भिंड:जयपुर में पानी पूरी का काम करने वाले कंचन सिंह निवासी कुसमरा जिला जालौन अपने परिवार व अन्य साथी रुकमणी, रामलाल, अर्चना, भूरे सहित 11 लोगों के साथ वापस गांव लौट रहे थे। वे जयपुर से बालाजी कंपनी की बस में बैठे थे और लहार आ रहे थे। तभी पोरसा-गोरमी हाईवे के पास बालाजी कंपनी की दूसरी बस दिल्ली से आई। इस बस से कुछ युवक उतरे और वे लहार आने वाली बस में सवार हुए।

इस बस में इन युवकों को कंडक्टर महिलाओं की सीट पर बैठाने लगा। तभी बस की सवारियों से कंडक्टर व बस में बैठने वाले युवकों की बहस हो गई। इसके बाद गोरमी थाना क्षेत्र महुआ चौकी के पास स्थित साईं पेट्रोल पंप के पास बस चालक ने बस को रोक दिया। कंडक्टर ने गांव के कुछ लठैतों को बुलाया। इसके बाद सवारियों को बस से उतारकर उन्हें पीटा गया।

बस से घसीटकर नीचे उतारा, महिलाओं के कपड़े फाड़े दिए

लठैत बस में बैठे महिला- पुरुष सवारियों को घसीटते हुए नीचे लाए। लाठी-डंडों से उन्हें जमकर पीटा। कई महिलाओं-पुरुषों को चोटें आई हैं। कई घायल हो गए। महिला सवारियों के कपड़े भी फाड़ दिए गए। कुछ महिलाओं के मंगलसूत्र, पायलें भी गायब मिली हैं।

मारपीट में घायल महिला।

पुलिस ने नहीं सुनी शिकायत, 6 घंटे बाद हुई FIR

इस पूरी घटना में सबसे ज्यादा लापरवाही गोरमी थाना पुलिस की देखने को मिली। घटना सुबह साढ़े छह बजे की है। घटनास्थल से ही पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। चार घंटे तक पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद SP मनोज कुमार सिंह ने पूरे मामले में हस्तक्षेप किया। इसके दस बजे पीड़ित सवारियों का शिकायती आवेदन लिया गया। वहीं, दोपहर 12.30 के करीब FIR दर्ज हुई।

15 लठैत बुलाए गांव से, उनके साथ मिलकर की मारपीट

बस में सवार महिला रुक्मिणी देवी का कहना है कि सीट पर नहीं बैठने दिया ताे मारपीट की। मुझे चोट आई है। इस बात की शिकायत थाने में की। वहीं, कंचन सिंह ने बताया कि गांव से करीब पंद्रह लठैतों को बुलाकर पिटाई करवाई। हम लोगों ने उनको सीट पर नहीं बैठने दिया। इसी बात को लेकर पीटा।

इस घटना की एफआईआर दर्ज कर ली गई

गोरमी थाना प्रभारी मनोज राजपूत का कहना है कि महुआ चौकी के पास हाईवे पर बस में सीट को लेकर विवाद हो गया। इसमें किसी ने लोकल लाेगों को बुला लिया। इस घटना में चार सवारियों के चोट आई है। पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। पीड़ितों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई।

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!