हरियाणा में कोरोना वैक्‍सीन चोरी होने का पहला मामला

जींद।

कोरोना के कहर के बीच हरियाणा में कोरोना वैक्‍सीन चोरी होने का पहला मामला सामने आया है। हरियाणा के जींद के सरकारी अस्‍पताल के पास बने पीपी सेंटर से कोरोना वैक्‍सीन चोरी हो गई। चोर कोरोना वैक्‍सीन की 1710 डोज चोरी कर ले गए।

जींद के सरकारी अस्‍पताल में कोरोना वैक्‍सीन रखने का मुख्‍य सेंटर है। वहीं, परिसर में पीपी सेंटर भी है। इसमें भी कोरोना की वैक्‍सीन रखी गई थीं। यहां पर कोविशील्ड और कोवैक्सीन की डोज रखी हुई थी। जींद के स्‍वास्‍थ्‍य निरीक्षक राममेहर वर्मा ने बताया कि रात के समय किसी ने पीपी सेंटर का ताला तोड़कर वैक्‍सीन चोरी कर ली।

स्‍वास्‍थ्‍य निरीक्षक ने बताया कि सुबह जब सेंटर पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। देखा तो वैक्‍सीन नहीं थी। चोर 1270 कोविशील्ड और 440 कोवैक्सीन की डोज ले गए। इसके अलावा वहां पर रखीं कुछ फाइलें भी चोरी कर ले गए। हालांकि चोर उन्‍हीं फाइलों के पास रखे 50 हजार रुपये नहीं चोरी किया।

वैक्‍सीन चोरी होने का मामला उच्‍च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि कोरोना के बढ़ते कहर की वजह से कालाबाजारी के लिए वैक्‍सीन को चोरी किया गया है।

बता दें कि बुधवार को रेमडेसिविर (Remdesivir) के 24 पैकेट सहित 4 लोगों को अंबाला में गिरफ्तार किया गया था। इसे भी पुलिस कालाबाजारी से जोड़कर देख रही है। इनके लोगों के पास न बिल थे और न कोई रिपोर्ट। वहीं, प्रशासन ने ऑक्‍सीजन सिलेंडरों की भी सुरक्षा बढ़ा दी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!