कोरोना की दूसरी लहर पर प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला

नई दिल्ली । राहुल गांधी के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी देश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों और स्वास्थ्य व्यवस्था की लचर हालत को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन उत्पादन में भारत दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक है तो फिर यहां इसकी कमी क्यों है? उन्होंने कहा कि सरकार के पास समय था लेकिन इसके बावजूद कुछ नहीं किया और सरकार चुनाव में व्यस्त है। कोरोना की स्थिति पर प्रियंका गांधी ने कहा कि यह सरकार दुबई में आईएसआई से बात कर सकती है लेकिन विपक्ष से बात नहीं कर सकती। उनके सुझावों पर चर्चा नहीं कर सकती। आपके पास कोरोना की पहली और दूसरी लहर के बीच 8 से 9 महीनों का समय था। आपके खुद के सीरो सर्वे यह संकेत दे रहे थे कि दूसरी लहर आएगी लेकिन आपने इसपर ध्यान नहीं दिया।  भारत में सिर्फ 2 हजार ट्रक ही ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट कर सकते हैं। यह कैसी विडंबना है कि ऑक्सीजन उपलब्ध है लेकिन वहां नहीं पहुंच पा रहा जहां उसे पहुंचना चाहिए। पिछले 6 महीनों में 11 लाख रेमेडेसिविर इंजेक्शन का निर्यात किया गया और आज हम किल्लत से जूझ रहे हैं। प्रियंका गांधी ने भारत की ओर से कोरोना टीका निर्यात किए जाने को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जनवरी से मार्च के बीच सरकार ने 6 करोड़ कोरोना वैक्सीन निर्यात की। इस दौरान सिर्फ 3 से 4 करोड़ भारतीयों को ही टीका दिया गया था। भारतीयों को प्राथमिकता क्यों नहीं दी गई? वैक्सीन की कमी खराब योजनाओं के कारण हुई। रेमेडेसिविर की किल्लत इसलिए हुई क्योंकि कोई योजना नहीं थी, ऑक्सीजन की कमी इसलिए हुई क्योंकि कोई रणनीति नहीं थी। यह सरकार की विफलता है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!